1 0
भंडरिया थाना परिसर में रामनवमी को लेकर शांति समिति की बैठक का आयोजन किया गया । - Garhwa Drishti

Read Time:2 Minute, 23 Second

भंडरिया से सतेंद्र कुमार केशरी की रिपोर्ट

भंडरिया थाना परिसर में रामनवमी को लेकर शांति समिति की बैठक का आयोजन किया गया । बैठक में भंडरिया थाना इंस्पेक्टर लक्ष्मीकांत ने कहा कि  रामनवमी पर्व लोग शांति व सौहार्दपूर्ण माहौल में मनाए  ।कहीं कोई गड़बड़ी हो तो उसकी सूचना तुरंत थाने को दें। रामनवमी पर्व में डीजे साउंड का प्रयोग नहीं करें । लोग अफवाह से बचें  ।  असमाजिक किस्म के लोग सोशल मीडिया में पुरानी अफवाह वाली खबर डालकर अफवाह फैलाने का काम करते हैं । लोग इससे बचें। 

https://youtu.be/z5UbUqBYEmA

अगर किसी के मोबाइल में  अफवाह की खबर आए तो उसे तुरंत डिलीट कर दें । उन्होंने कहा कि पुलिस प्रशासन आपकी सेवा के लिए हमेशा तत्पर रहेगी। उन्होंने कहा कि जिस गांव में रामनवमी के जुलूस निकाली जाएगी । वहां के लोग इस की आवेदन भंडरिया थाना  को दें । रामनवमी के जुलूस जिस रूट से गुजरती है उस रुट को भी लिख कर दें , नया रूट का चयन नहीं करें । उन्होंने कहा कि रामनवमी पर्व खुशी का पर्व है इसलिए, खुशी से इस पर्व को मनाए । किसी को दुख ना पहुंचे इसका ख्याल रखें। इस मौके पर भंडरिया वीडियो विपिन कुमार भारती, प्रखंड प्रमुख रामकृष्ण किशोर, 20 सुत्री  अध्यक्ष राजू नायक ,मुखिया सुशीला केरकेट्टा, प्रमिला देवी, विधायक प्रतिनिधि बिरझु सिंह, डॉक्टर  विशेश्वर कुमार, लव कुमार,महेंद्र ठाकुर, देव सागर दीक्षित, निरंजन जयसवाल, सुशील कुमार सिन्हा ,वाजुद्दीन अंसारी ,कमरे आलम, नूर ऐन,  फिदा हुसैन, मुरारी कुमार सहित काफी संख्या में लोग उपस्थित थे ।

About Post Author

Admin Garhwa Drishti

Happy
Happy
0 %
Sad
Sad
0 %
Excited
Excited
0 %
Sleepy
Sleepy
0 %
Angry
Angry
0 %
Surprise
Surprise
0 %

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Recent posts

Quote of the week

"People ask me what I do in the winter when there's no baseball. I'll tell you what I do. I stare out the window and wait for spring."

~ Rogers Hornsby

Designed with WordPress