मोहर्रम को लेकर रमना में फ्लैग मार्च, सुरक्षा के पुख्ता इंतजाम

अनुमंडल ब्यूरो राहुल वर्मा कि रिपोर्ट
रमना ।मोहर्रम पर्व को लेकर प्रशासन की ओर से सुरक्षा के व्यापक इंतजाम किए जा रहे हैं। इसी कड़ी में गुरुवार को रमना में फ्लैग मार्च निकाला गया। यह मार्च श्री बंशीधर नगर के सीडीपीओ सत्येंद्र नारायण सिंह के नेतृत्व में निकाला गया, जिसमें तीन थाना क्षेत्रों की पुलिस बल ने भाग लिया।
फ्लैग मार्च की शुरुआत रमना थाना परिसर से हुई, जो विशुनपुरा मुख्य पथ, रमना रेलवे स्टेशन रोड, भगत सिंह चौक, हरिगणेश मोड़, मुख्य पथ, सर्वेश्वरी चौक होते हुए पुनः थाना परिसर में समाप्त हुआ। इस दौरान पुलिस जवानों की भारी मौजूदगी से क्षेत्र में सुरक्षा का मजबूत संदेश गया।
फ्लैग मार्च में रमना थाना प्रभारी आकाश कुमार, श्री बंशीधर नगर थाना प्रभारी आदित्य नायक, बिशनपुरा थाना प्रभारी शाहिद सहित बड़ी संख्या में पुलिस बल के जवान शामिल रहे।
सीडीपीओ सत्येंद्र नारायण सिंह ने बताया कि मोहर्रम पर्व शांति और भाईचारे के साथ संपन्न हो, इसके लिए प्रशासन पूरी तरह सतर्क है। किसी भी प्रकार की अफवाह या अप्रिय घटना से निपटने को लेकर विशेष निगरानी रखी जा रही है।
उन्होंने आमजन से अपील की कि वे सोशल मीडिया पर सतर्क रहें और किसी भी भ्रामक सूचना की पुष्टि बिना न करें। पुलिस हर स्थिति से निपटने के लिए तैयार है।
About Post Author
Admin Garhwa Drishti
More Stories
दसवीं में सुमित्रा व वंदना बनीं प्रखंड टॉपर
अनुमंडल ब्यूरो राहुल वर्मा कि रिपोर्ट रमना । दसवीं में सुमित्रा व वंदना बनीं प्रखंड टॉपर, 90.6% अंक लाकर रचा...
सार्वभौम शाकद्विपीय ब्राह्मण महासभा ने भगवान परशुराम की मनाई जयंती
अनुमंडल ब्यूरो राहुल वर्मा की रिपोर्ट रमना। प्रखंड के रोहिला ग्राम स्थित श्री नंदू पाठक के आवास पर रविवार को...
रमना में शांतिपूर्ण माहौल में संपन्न हुई जेपीएससी प्रारंभिक परीक्षा
अनुमंडल ब्यूरो राहुल वर्मा की रिपोर्ट रमना । प्रखंड मुख्यालय स्थित पीएम श्री मध्य विद्यालय सिलीदाग-एक में रविवार को झारखंड...
मुखिया स्वीटी वर्मा के दादी का निधन,लोगों ने किया शोक व्यक्त
अनुमंडल ब्यूरो राहुल वर्मा कि रिपोर्ट रमना। मड़वानिया पंचायत निवासी शिक्षक मुकेश कुमार व मुखिया स्वीटी वर्मा की 85 वर्षीय...
पुलिस की पहल से सुलझा प्रेम -प्रसंग, मंदिर में कराई गई शादी
खरौंधी प्रखंड से चंदेश कुमार पटेल की रिपोर्ट खरौंधी (गढ़वा): अक्सर कहा जाता है की यदि पुलिस संवेदनशीलता और तत्परता...
रोमांचक फाइनल में वीर कुंवर बगौंधा बना चैंपियन, दर्शकों से खचाखच भरा रहा मैदान!
अनुमंडल ब्यूरो राहुल वर्मा की रिपोर्ट रमना । प्रखंड मुख्यालय स्थित हाई स्कूल मैदान में आयोजित रमना प्रीमियर लीग नाइट...
Average Rating