माउंट हेरा ऑर्गेनाइजेशन ने शोहदा-ए-कर्बला कॉन्फ्रेंस का किया आयोजन,नेता ताहिर अंसारी और थाना प्रभारी को किया सम्मानित

गढ़वा ब्यूरो अरमान खान
श्री बंशीधर नगर : नगर पंचायत क्षेत्र के अंतर्गत चेचरिया स्थित माउंट हेरा कमेटी के तत्वावधान में शोहदा-ए-कर्बला कॉन्फ्रेंस का भव्य आयोजन किया गया। इस मुस्लिम समुदाय के लोग कार्यक्रम में बड़ी संख्या में लोगों ने भाग लिया।
कार्यक्रम के दौरान झारखंड मुक्ति मोर्चा (झामुमो) केंद्रीय समिति के सदस्य ताहीर अंसारी को विशेष रूप से आमंत्रित किया गया। साथ ही, स्थानीय थाना प्रभारी आदित्य कुमार को भी समारोह में आमंत्रित कर पारंपरिक पगड़ी पहनाकर तथा शील्ड देकर कर सम्मानित किया गया।
इस मौके पर वक्ताओं ने कर्बला के शहीदों की कुर्बानी को याद किया और उनके बताए रास्ते पर चलने का आह्वान किया। कार्यक्रम का माहौल पूरी तरह से सद्भाव से परिपूर्ण रहा।
समारोह के सफल आयोजन में माउंट हेरा कमेटी के सदस्यों की अहम भूमिका रही, जिनकी सक्रिय भागीदारी से यह आयोजन सफलतापूर्वक संपन्न हुआ। इस मौके पर माउंट हेरा कमेटी अध्यक्ष सद्दाम आलम, संरक्षक महमुद आलम, तालिब खान, बिट्टू खान, आशिक अंसारी, अनीश खान, विक्की खान, आमिर सुभानी, विक्की सौदागर, अरबाज खान, सद्दाम खान, वारिस, शमीम, मंजर, पिंटू अंसारी, अतीक, आलम सहित अन्य लोग का नाम शामिल है।
About Post Author
Admin Garhwa Drishti
More Stories
दसवीं में सुमित्रा व वंदना बनीं प्रखंड टॉपर
अनुमंडल ब्यूरो राहुल वर्मा कि रिपोर्ट रमना । दसवीं में सुमित्रा व वंदना बनीं प्रखंड टॉपर, 90.6% अंक लाकर रचा...
सार्वभौम शाकद्विपीय ब्राह्मण महासभा ने भगवान परशुराम की मनाई जयंती
अनुमंडल ब्यूरो राहुल वर्मा की रिपोर्ट रमना। प्रखंड के रोहिला ग्राम स्थित श्री नंदू पाठक के आवास पर रविवार को...
रमना में शांतिपूर्ण माहौल में संपन्न हुई जेपीएससी प्रारंभिक परीक्षा
अनुमंडल ब्यूरो राहुल वर्मा की रिपोर्ट रमना । प्रखंड मुख्यालय स्थित पीएम श्री मध्य विद्यालय सिलीदाग-एक में रविवार को झारखंड...
मुखिया स्वीटी वर्मा के दादी का निधन,लोगों ने किया शोक व्यक्त
अनुमंडल ब्यूरो राहुल वर्मा कि रिपोर्ट रमना। मड़वानिया पंचायत निवासी शिक्षक मुकेश कुमार व मुखिया स्वीटी वर्मा की 85 वर्षीय...
पुलिस की पहल से सुलझा प्रेम -प्रसंग, मंदिर में कराई गई शादी
खरौंधी प्रखंड से चंदेश कुमार पटेल की रिपोर्ट खरौंधी (गढ़वा): अक्सर कहा जाता है की यदि पुलिस संवेदनशीलता और तत्परता...
रोमांचक फाइनल में वीर कुंवर बगौंधा बना चैंपियन, दर्शकों से खचाखच भरा रहा मैदान!
अनुमंडल ब्यूरो राहुल वर्मा की रिपोर्ट रमना । प्रखंड मुख्यालय स्थित हाई स्कूल मैदान में आयोजित रमना प्रीमियर लीग नाइट...
Average Rating