पलामू में नाबालिग युवती का बनाया अश्लील वीडियो
पलामू जिले से दो भाइयों द्वारा एक नाबालिग लड़की का यौन शोषण करने का मामला सामने आया है। दोनों भाइयों ने मिल कर नाबालिग का अश्लील वीडियो बनाया था। इसी वीडियो और फोटो के माध्यम से दोनों भाई नाबालिग को लगातार ब्लैकमेल कर रहे थे। पूरे मामले में पीड़ित लड़की के पिता की शिकायत के बाद दोनों भाइयों को पलामू पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है।
बताया जा रहा है कि मामला पलामू के मेदिनीनगर टाउन थाना क्षेत्र की है। दोनों आरोपी सैफ कुरैशी और पैश कुरैशी को पॉक्सो एक्ट सहित कई गंभीर धाराओं में एफआईआर दर्ज कर जेल भेज दिया गया है।
मिली जानकारी के अनुसार, जनवरी महीने में सैफ नाबालिग को लेकर भाग गया था, उसी दौरान उसने उसका वीडियो और फोटो बना लिया था। मंगलवार को दोनों भाई नाबालिग को लेकर फरार हो गए गए।
पलामू पुलिस ने शिकायत मिलते ही तुरंत कार्रवाई शुरू की और बुधवार को छापेमारी कर कोयल नदी के किनारे से नाबालिग को बरामद कर लिया। इसके साथ ही पुलिस ने मौके से दोनों भाइयों को गिरफ्तार कर लिया एवं न्यायिक हिरासत में जेल भेज दिया। फिलहाल पुलिस इस पूरे मामले की जांच पड़ताल कर रही है।
About Post Author
Admin Garhwa Drishti
More Stories
बाढ़ में फंसे वृद्ध व्यक्ति को सुरक्षित रेस्क्यू कर परिजनों को सौंपा गया
मोहम्मदगंज। मोहम्मदगंज थाना क्षेत्र अंतर्गत ग्राम कलुवा के समीप बह रही कोयल नदी में अचानक जलस्तर में वृद्धि के कारण...
होली पर्व एंव रमजान के लेकर थाना परिसर मे शांति समिति का हुआ बैठक
परवेज़ आलम की रिपोर्ट पलामू जिले के नौडीहा बाजार थाना परिसर मे सोमवार को होली पर्व एंव रमजान के लेकर...
लक्ष्मी चंद्रवंशी मेडिकल कॉलेज एंड हॉस्पिटल में दो दिनी फ्री आई कैम्प का किया गया शुभारंभ
Report By लवकुश कुमार सिंह । Editing By chandesh kumar patel विश्रामपुर। लक्ष्मी चंद्रवंशी मेडिकल कॉलेज एंड हॉस्पिटल की ओर...
लक्ष्मी चंद्रवंशी मेडिकल कॉलेज एंड हॉस्पिटल में मोतियाबिंद ऑपरेशन 27 से
रिपोर्ट - चंदेश कुमार पटेल (न्यूज कोर्डिनेटर हेड)विश्रामपुर। विश्रामपुर शहर स्थित लक्ष्मी चंद्रवंशी मेडिकल कॉलेज एंड हॉस्पिटल में आगामी 27...
बहन को मैट्रिक के परीक्षा दिलवाकर वापस लौट रहे युवक की सड़क हादसे में मौत
हैदर नगर से अंकित सिंह की रिपोर्टपलामू: बहन को मैट्रिक के परीक्षा दिलवाकर वापस लौट रहे एक युवक...
Average Rating