0 0
Read Time:2 Minute, 10 Second




*सब न्यूज कॉर्डिनेटर हेड दयानंद यादव की रिपोर्ट*

प्रांतीय यादव महासभा की जिला इकाई मेराल के तत्वावधान में मेराल पश्चिम पंचायत भवन में एक महत्वपूर्ण बैठक आयोजित की गई। यह बैठक प्रखंड इकाई के अध्यक्ष पद के विस्तार व पुनर्गठन को लेकर बुलाई गई थी।

बैठक में सर्वसम्मति से राम बच्चन यादव को प्रखंड अध्यक्ष चुना गया। वहीं उपाध्यक्ष पद के लिए विश्वनाथ यादव, किशोर यादव एवं कृष्णा यादव का चयन किया गया। महासचिव की जिम्मेदारी ओमकार यादव को सौंपी गई, जबकि सचिन सतनारायण यादव, उपेंद्र यादव और नानू यादव को संयुक्त सचिव बनाया गया।

कोषाध्यक्ष पद पर धर्मेंद्र कुमार यादव, युवा अध्यक्ष के रूप में सूरज प्रकाश यादव तथा महिला अध्यक्ष के रूप में प्रतिमा देवी को मनोनीत किया गया। इसके अलावा संरक्षक मंडल में लाल बिहारी यादव, राजेश्वर यादव, सत्येंद्र यादव, लक्ष्मण यादव एवं कुंदन यादव को शामिल किया गया। कार्यकारिणी सदस्य के रूप में प्रमोद कुमार यादव, अजय यादव, शिवनारायण यादव, मुकेश यादव, एवं लक्ष्मण यादव की भूमिका तय की गई।

कार्यक्रम में सैकड़ों की संख्या में यादव समाज के सदस्य उपस्थित रहे और उन्होंने नए दायित्वधारियों को शुभकामनाएं दीं। कार्यक्रम को सफल बनाने में सभी की सक्रिय भागीदारी रही।

इस अवसर पर वक्ताओं ने समाज को संगठित और सशक्त बनाने के लिए एकजुट होकर कार्य करने का आह्वान किया।

About Post Author

Admin Garhwa Drishti

Happy
Happy
0 %
Sad
Sad
0 %
Excited
Excited
0 %
Sleepy
Sleepy
0 %
Angry
Angry
0 %
Surprise
Surprise
0 %

Average Rating

5 Star
0%
4 Star
0%
3 Star
0%
2 Star
0%
1 Star
0%

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *