*मंडल डैम से प्रभावित परिवारों के पुनर्वास हेतु विश्रामपुर पंचायत में चिन्हित स्थल का उपायुक्त ने किया निरीक्षण*


गढ़वा। मंडल डैम परियोजना से प्रभावित परिवारों के पुनर्वास को लेकर प्रशासन गंभीरता से कार्य कर रहा है। इसी क्रम में उपायुक्त-सह-जिला दण्डाधिकारी दिनेश कुमार यादव ने रंका प्रखंड के विश्रामपुर पंचायत अंतर्गत ग्राम विश्रामपुर स्थित बरवाहा टोला में चिन्हित पुनर्वास स्थल का निरीक्षण किया।
निरीक्षण के दौरान उनके साथ पुलिस अधीक्षक अमन कुमार, अपर समाहर्ता राज महेश्वरम, अनुमंडल पदाधिकारी रंका रुद्र प्रताप,प्रखंड विकास पदाधिकारी रंका शुभम बेला टोपनो तथा अंचल अधिकारी रंका शिवपूजन तिवारी उपस्थित रहे।
उपायुक्त श्री यादव ने मौके पर उपस्थित ग्रामीणों से संवाद कर उनकी समस्याओं और सुझावों को सुना। उन्होंने ग्रामीणों को आश्वस्त किया कि इस स्थान को समग्र विकास की दृष्टि से विकसित किया जाएगा। यहां पुनर्स्थापित होने वाले परिवारों के साथ-साथ पहले से निवास कर रहे ग्रामीणों के लिए भी सड़क, पेयजल, स्वास्थ्य, शिक्षा, सिंचाई, स्वच्छता सहित अन्य मूलभूत एवं विकासपरक योजनाओं को सुनिश्चित किया जाएगा।
उपायुक्त ने यह भी कहा कि सरकार की प्राथमिकता है कि किसी को भी विस्थापन के कारण कठिनाई न हो और सभी को बेहतर जीवन-स्तर उपलब्ध कराया जाए। पुनर्वास स्थल पर समुचित आधारभूत संरचना विकसित करने की दिशा में तेज़ी से कार्य किया जा रहा है।
प्रशासन का यह प्रयास है कि मंडल डैम परियोजना के सफल क्रियान्वयन के साथ-साथ प्रभावित परिवारों को सुरक्षित, सम्मानजनक और सुविधाजनक पुनर्वास मिले।


About Post Author
Admin Garhwa Drishti
More Stories
अयांश इंटरनेशनल पब्लिक स्कूल, चाँदनी खरौंधी में उत्साहपूर्वक मनाया गया अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस
खरौंधी: आज अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस के अवसर पर अयांश इंटरनेशनल पब्लिक स्कूल, चाँदनी (खरौंधी) के प्रांगण में एक भव्य योग...
अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस की तैयारी को लेकर कस्तूरबा विद्यालय में योगाभ्यास
अनुमंडल ब्यूरो राहुल वर्मा कि रिपोर्ट आगामी अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस के मद्देनजर कस्तूरबा गांधी आवासीय विद्यालय, रमना में छात्राओं के...
173 छात्र-छात्राओं को मिली साइकिल, चेहरे खिले
अनुमंडल ब्यूरो राहुल वर्मा कि रिपोर्ट रमना । प्रखंड कार्यालय परिसर में शुक्रवार को मुख्यमंत्री साइकिल वितरण योजना के तहत...
नशा मुक्ति अभियान को लेकर जागरूकता कार्यक्रम का आयोजन
अनुमंडल ब्यूरो राहुल वर्मा कि रिपोर्ट रमना -राज्य सरकार के निर्देश पर चलाए जा रहे नशा मुक्ति जागरूकता अभियान के...
मुहर्रम पर्व को लेकर खरौंधी थाना में शांति समिति की बैठक संपन्न
खरौंधी प्रखंड से चंदेश कुमार पटेल की रिपोर्ट खरौंधी (गढ़वा): आगामी मुहर्रम पर्व को शांतिपूर्ण एवं सौहार्दपूर्ण वातावरण में संपन्न...
विद्यालय में जागरूकता अभियान चलाकर बच्चों को किया गया जागरूक
ग्रामीण जिला ब्यूरो सुनील कुमार कि रिपोर्ट गढ़वा। जिले के विशुनपुरा थाना क्षेत्र अंतर्गत राजकीय मध्य विद्यालय, संध्या में गुरुवार...
Average Rating