*आईटीआई वार्षिक परीक्षा 2025 के सफल संचालन हेतु केंद्राधीक्षक एवं दण्डाधिकारी प्रतिनियुक्त*

गढ़वा। श्रम, नियोजन, प्रशिक्षण एवं कौशल विकास विभाग, झारखंड, रांची द्वारा राज्य के विभिन्न औद्योगिक प्रशिक्षण संस्थानों में आयोजित होने वाली वार्षिक परीक्षा (जुलाई 2025) के सफल एवं कदाचारमुक्त संचालन हेतु गढ़वा जिला प्रशासन द्वारा आवश्यक तैयारियाँ पूरी कर ली गई हैं। परीक्षा दिनांक 17 जुलाई से 22 जुलाई 2025 तक आयोजित की जाएगी।
परीक्षा के सफल संचालन को सुनिश्चित करने के उद्देश्य से उपायुक्त-सह-जिला दण्डाधिकारी दिनेश कुमार यादव द्वारा जिले के सात परीक्षा केंद्रों-औद्योगिक प्रशिक्षण संस्थान, गढ़वा; औद्योगिक प्रशिक्षण संस्थान, भंडरिया; औद्योगिक प्रशिक्षण संस्थान, झगराटांड़ ; महिला प्राइवेट आईटीआई, कल्याणपुर; प्राइवेट आईटीआई, रंका खुर्द रंका; गाँधीयन इंस्टिट्यूट ऑफ टेक्नोलॉजी, अचला नावाडीह, शाहपुर रोड, सोह; एवं ओम प्राइवेट आईटीआई, औरेया, मेराल में केंद्राधीक्षक एवं दण्डाधिकारियों की प्रतिनियुक्ति की गई है।
इन अधिकारियों को निर्देशित किया गया है कि वे परीक्षा के पूरे अवधि में अपने-अपने केंद्रों पर उपस्थित रहकर परीक्षा की शुचिता, पारदर्शिता एवं विधि-व्यवस्था बनाए रखने हेतु दायित्वों का निर्वहन करेंगे। साथ ही, परीक्षा समाप्ति उपरांत संबंधित प्रतिवेदन समय पर जिला प्रशासन को उपलब्ध कराएँगे।
परीक्षा की अवधि के दौरान अनुमंडल पदाधिकारी गढ़वा, रंका एवं श्रीबंशीधर नगर अपने-अपने क्षेत्रों में विधि-व्यवस्था की निगरानी करते हुए प्रशासनिक सतर्कता बनाए रखेंगे। जिला प्रशासन द्वारा परीक्षार्थियों की सुविधा एवं सुव्यवस्थित परीक्षा संचालन हेतु सभी आवश्यक व्यवस्थाएँ सुनिश्चित की जा रही हैं।

About Post Author
Admin Garhwa Drishti
More Stories
अयांश इंटरनेशनल पब्लिक स्कूल, चाँदनी खरौंधी में उत्साहपूर्वक मनाया गया अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस
खरौंधी: आज अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस के अवसर पर अयांश इंटरनेशनल पब्लिक स्कूल, चाँदनी (खरौंधी) के प्रांगण में एक भव्य योग...
अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस की तैयारी को लेकर कस्तूरबा विद्यालय में योगाभ्यास
अनुमंडल ब्यूरो राहुल वर्मा कि रिपोर्ट आगामी अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस के मद्देनजर कस्तूरबा गांधी आवासीय विद्यालय, रमना में छात्राओं के...
173 छात्र-छात्राओं को मिली साइकिल, चेहरे खिले
अनुमंडल ब्यूरो राहुल वर्मा कि रिपोर्ट रमना । प्रखंड कार्यालय परिसर में शुक्रवार को मुख्यमंत्री साइकिल वितरण योजना के तहत...
नशा मुक्ति अभियान को लेकर जागरूकता कार्यक्रम का आयोजन
अनुमंडल ब्यूरो राहुल वर्मा कि रिपोर्ट रमना -राज्य सरकार के निर्देश पर चलाए जा रहे नशा मुक्ति जागरूकता अभियान के...
मुहर्रम पर्व को लेकर खरौंधी थाना में शांति समिति की बैठक संपन्न
खरौंधी प्रखंड से चंदेश कुमार पटेल की रिपोर्ट खरौंधी (गढ़वा): आगामी मुहर्रम पर्व को शांतिपूर्ण एवं सौहार्दपूर्ण वातावरण में संपन्न...
विद्यालय में जागरूकता अभियान चलाकर बच्चों को किया गया जागरूक
ग्रामीण जिला ब्यूरो सुनील कुमार कि रिपोर्ट गढ़वा। जिले के विशुनपुरा थाना क्षेत्र अंतर्गत राजकीय मध्य विद्यालय, संध्या में गुरुवार...
Average Rating