रक्तदान – जीवन का सबसे बड़ा उपहार

गढ़वा नगर परिषद क्षेत्र में जब भी किसी मरीज को ब्लड की आवश्यकता होती है, केशरवानी समाज,एवं वैश्य समाज निःस्वार्थ भाव से सबसे पहले आगे आता है।
यह न सिर्फ समाज की एकजुटता को दिखाता है, बल्कि मानवता के लिए हमारे समर्पण का भी प्रतीक है।
टंडवा निवासी श्री पिंटू प्रसाद गुप्ता ने एक बच्चे को 2 ग्राम ब्लड हो गया था,उसकी सूचना मिलते ही तुरंत B+ ब्लड एक यूनिट डोनेट किया।
16 वर्षीय विष्णु, मदरसा रोड निवासी, जिनकी दोनों किडनी फेल हो चुकी है—उनके लिए सभा के उपाध्यक्ष श्री नमन केसरी ने तत्क्षण 1 यूनिट ब्लड देकर मानवता की मिसाल कायम की।
एक अन्य बच्चे को 4 ग्राम ब्लड हो गई थी, तब केसरी समाज के युवा सदस्य श्री पीयूष केसरी ने भी बिना देर किए 1 यूनिट ब्लड 0+ देकर सेवा भावना का परिचय दिया।
ऐसे अनगिनत उदाहरण हैं जो यह साबित करते हैं कि हमारा केशरवानी समाज एवं वैश्य समाज के सदस्य हर संकट की घड़ी में मजबूती से खड़ा होता है —
चाहे वह अपना समाज हो या कोई और ज़रूरतमंद, मानवता के हर आह्वान पर हमारे सदस्य तत्पर रहते हैं।
रक्तदान – महादान है।
हमारा समाज इस नेक कार्य में सदैव अग्रणी रहेगा। इस मौके पर मुख्य रूप से संतोष केशरी, पिंटू प्रसाद गुप्तामंटू केशरी,आकाश केशरी,पीयूष केशरी,नमन केशरी, उपस्थित थे।

About Post Author
Admin Garhwa Drishti
More Stories
अयांश इंटरनेशनल पब्लिक स्कूल, चाँदनी खरौंधी में उत्साहपूर्वक मनाया गया अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस
खरौंधी: आज अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस के अवसर पर अयांश इंटरनेशनल पब्लिक स्कूल, चाँदनी (खरौंधी) के प्रांगण में एक भव्य योग...
अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस की तैयारी को लेकर कस्तूरबा विद्यालय में योगाभ्यास
अनुमंडल ब्यूरो राहुल वर्मा कि रिपोर्ट आगामी अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस के मद्देनजर कस्तूरबा गांधी आवासीय विद्यालय, रमना में छात्राओं के...
173 छात्र-छात्राओं को मिली साइकिल, चेहरे खिले
अनुमंडल ब्यूरो राहुल वर्मा कि रिपोर्ट रमना । प्रखंड कार्यालय परिसर में शुक्रवार को मुख्यमंत्री साइकिल वितरण योजना के तहत...
नशा मुक्ति अभियान को लेकर जागरूकता कार्यक्रम का आयोजन
अनुमंडल ब्यूरो राहुल वर्मा कि रिपोर्ट रमना -राज्य सरकार के निर्देश पर चलाए जा रहे नशा मुक्ति जागरूकता अभियान के...
मुहर्रम पर्व को लेकर खरौंधी थाना में शांति समिति की बैठक संपन्न
खरौंधी प्रखंड से चंदेश कुमार पटेल की रिपोर्ट खरौंधी (गढ़वा): आगामी मुहर्रम पर्व को शांतिपूर्ण एवं सौहार्दपूर्ण वातावरण में संपन्न...
विद्यालय में जागरूकता अभियान चलाकर बच्चों को किया गया जागरूक
ग्रामीण जिला ब्यूरो सुनील कुमार कि रिपोर्ट गढ़वा। जिले के विशुनपुरा थाना क्षेत्र अंतर्गत राजकीय मध्य विद्यालय, संध्या में गुरुवार...
Average Rating