अबुआ आवास योजना में अनियमितता,मुखिया सविता देवी निलंबित, वित्तीय शक्तियाँ भी जब्त
श्री बंशीधर नगर: अबुआ आवास योजना में गंभीर अनियमितताओं के आरोप में बंशीधर नगर प्रखंड के ग्राम पंचायत हनुमंता कला की मुखिया सविता देवी को निलंबित कर दिया गया है। उपायुक्त गढ़वा द्वारा जारी पत्र के अनुसार, मुखिया पर ग्राम सभा से 09 अयोग्य लाभुकों को योजना का लाभ दिलाने का आरोप सिद्ध हुआ है।
25 अप्रैल 2025 को उपायुक्त द्वारा भेजे गए पत्रांक 448 में इस विषय में जाँच कारवाई की गई थी। तीन सदस्यीय जाँच दल की रिपोर्ट में स्पष्ट किया गया कि मुखिया द्वारा न केवल अयोग्य व्यक्तियों को योजना का लाभ दिलाया गया, बल्कि ऐसे परिवारों को भी शामिल किया गया जिन्होंने पूर्व में ही आवास योजना का लाभ प्राप्त कर लिया था। उक्त आरोपों पर स्पष्टीकरण माँगते हुए उपायुक्त, गढ़वा ने दिनांक 26 मार्च 2025 को पत्र जारी किया था, परंतु मुखिया सविता देवी का जवाब असंतोषजनक पाया गया। उन्होंने अपने जवाब में कहा कि उन्हें अबुआ आवास योजना की ऑनलाइन जाँच का प्रशिक्षण नहीं दिया गया और प्रखंड स्तर से आवास सूची भी उपलब्ध नहीं कराई गई, जिससे अनजाने में मानवीय भूल हुई है।
हालाँकि, जाँच रिपोर्ट, उपायुक्त की अनुशंसा और प्राप्त स्पष्टीकरण की समग्र समीक्षा के बाद झारखंड पंचायत राज अधिनियम, 2001 के तहत मुखिया सविता देवी को निलंबित करते हुए उनके पद से जुड़ी समस्त शक्तियाँ, विशेष रूप से वित्तीय शक्तियाँ, तत्काल प्रभाव से जब्त कर ली गई हैं।
About Post Author
Admin Garhwa Drishti
More Stories
दसवीं में सुमित्रा व वंदना बनीं प्रखंड टॉपर
अनुमंडल ब्यूरो राहुल वर्मा कि रिपोर्ट रमना । दसवीं में सुमित्रा व वंदना बनीं प्रखंड टॉपर, 90.6% अंक लाकर रचा...
सार्वभौम शाकद्विपीय ब्राह्मण महासभा ने भगवान परशुराम की मनाई जयंती
अनुमंडल ब्यूरो राहुल वर्मा की रिपोर्ट रमना। प्रखंड के रोहिला ग्राम स्थित श्री नंदू पाठक के आवास पर रविवार को...
रमना में शांतिपूर्ण माहौल में संपन्न हुई जेपीएससी प्रारंभिक परीक्षा
अनुमंडल ब्यूरो राहुल वर्मा की रिपोर्ट रमना । प्रखंड मुख्यालय स्थित पीएम श्री मध्य विद्यालय सिलीदाग-एक में रविवार को झारखंड...
मुखिया स्वीटी वर्मा के दादी का निधन,लोगों ने किया शोक व्यक्त
अनुमंडल ब्यूरो राहुल वर्मा कि रिपोर्ट रमना। मड़वानिया पंचायत निवासी शिक्षक मुकेश कुमार व मुखिया स्वीटी वर्मा की 85 वर्षीय...
पुलिस की पहल से सुलझा प्रेम -प्रसंग, मंदिर में कराई गई शादी
खरौंधी प्रखंड से चंदेश कुमार पटेल की रिपोर्ट खरौंधी (गढ़वा): अक्सर कहा जाता है की यदि पुलिस संवेदनशीलता और तत्परता...
रोमांचक फाइनल में वीर कुंवर बगौंधा बना चैंपियन, दर्शकों से खचाखच भरा रहा मैदान!
अनुमंडल ब्यूरो राहुल वर्मा की रिपोर्ट रमना । प्रखंड मुख्यालय स्थित हाई स्कूल मैदान में आयोजित रमना प्रीमियर लीग नाइट...
Average Rating