Read Time:6 Minute, 3 Second

गढ़वा, 13 जुलाई 2025
गढ़वा चैंबर ऑफ कॉमर्स का चुनाव आखिरी बार वर्ष 2012 में हुआ था। तब से अब तक एक भी चुनाव नहीं होना न केवल संगठन की निष्क्रियता को दर्शाता है, बल्कि यह भी सवाल खड़ा करता है कि क्या यह संगठन वास्तव में व्यापारियों के हित में कार्य कर रहा है?
व्यापारी संगठन होने के बावजूद वर्षों से किसी भी पदाधिकारी द्वारा व्यापारियों की समस्याओं पर गंभीर चर्चा नहीं की गई, न ही उनकी जरूरतों पर कोई पहल की गई। संगठन का उद्देश्य जहां व्यापारियों की आवाज बनना था, वहीं अब यह कुछ लोगों के लिए महज प्रशासनिक रसूख का माध्यम बनकर रह गया है।
इसी पृष्ठभूमि में व्यापारियों की लगातार मांग और आग्रह पर आज एक विशेष बैठक का आयोजन किया गया, जिसमें गढ़वा के अनेक प्रमुख व्यापारियों ने भाग लिया। हालांकि समयाभाव और सीमित सूचना के कारण कुछ सम्मानित व्यवसायी बैठक में आमंत्रित नहीं हो सके, जिनसे मैं व्यक्तिगत रूप से क्षमा प्रार्थी हूं और उन्हें आश्वस्त करता हूं कि आगामी बैठकों में उनकी उपस्थिति सुनिश्चित की जाएगी। साथ ही उन्हें चैंबर की सदस्यता भी दी जाएगी।
पूर्व अध्यक्ष के रूप में मेरे कार्यकाल मेंi व्यापारियों के सहयोग से चैंबर भवन का निर्माण कराया गया था, जो आज दुर्भाग्यवश अपनी दुर्दशा पर आंसू बहा रहा है। एक समय था जब हम सब ने मिलकर इसका सपना देखा था — एक ऐसा भवन जो व्यापारिक विमर्श का केंद्र बने, पर आज वह भवन एक साधारण बैठक लायक भी नहीं बचा।
सूचनाएं मिली हैं कि भवन की टॉयलेट फिटिंग तक में लकड़ी खोंस दी गई है। यह स्थिति हम सब व्यापारियों के आत्मसम्मान पर प्रश्नचिन्ह है।
इन्हीं सब कारणों से व्यापारियों के आग्रह पर आज मुझे यह कदम उठाना पड़ा। 25 सदस्यीय संयोजक मंडल का गठन किया गया है, जिन्होंने सर्वसम्मति से मुझे कार्यवाहक अध्यक्ष चुना है। मैं न तो सोशल मीडिया का चहेता चेहरा हूं, न ही राजनीतिक मंचों का खिलाड़ी। लेकिन मैं आप सबका एक सच्चा साथी हूं — जो आपके साथ 12 बजे रात को भी खड़ा मिलेगा, यदि जरूरत पड़ी।
अब मेरी प्राथमिकता है कि फेडरेशन ऑफ झारखंड चैंबर ऑफ कॉमर्स के अध्यक्ष, महामंत्री और पदाधिकारियों से संपर्क कर गढ़वा चैंबर के नवजीवन की दिशा तय की जाए।
आने वाले समय में पारदर्शी और लोकतांत्रिक चुनाव की प्रक्रिया आरंभ की जाएगी। कोई भी व्यक्ति अध्यक्ष बने, लेकिन व्यापारी हित सर्वोपरि हो — यही मेरी सोच और संकल्प है।
मैं अपने साथियों और सभी व्यापारियों को दिल से धन्यवाद देता हूं, जिन्होंने मुझ पर विश्वास कर यह जिम्मेदारी सौंपी। मैं संकल्प लेता हूं कि गढ़वा चैंबर ऑफ कॉमर्स को एक बार फिर उस ऊंचाई पर ले जाऊंगा, जहां से उसकी आवाज पूरे जिले के व्यापारियों की ताकत बनकर गूंजेगी। इस मौके पर मुख्य रूप से मेडिकल एसोसिएशन के अध्यक्ष अदयापांडे, पूर्व अध्यक्ष संजय ठाकुर ,सर्राफा संघ के अध्यक्ष भुनेश्वर सोनी, स्वर्णकार समाज के महामंत्री अनिल सोनी, केशरी समाज के प्रदेश उपाध्यक्ष प्रदीप केसरी, मनोज केसरी हिंदुस्तान सैनिटरी मनोज केसरी पोस्ट ऑफिस अभिकर्ता विजय केसरी, दिव्य प्रकाश ,चेंबर के पूर्व महामंत्री उमेश अग्रवाल, अजय आनंद, जयशंकर ब्रजियर चेंबर के पूर्व महामंत्री राजकुमार सोनी, विजय गुप्ता, मनीष कमलापुरी, विनोद अग्रवाल, चैंबर के पूर्व कोषाध्यक्ष हर्ष अग्रवाल ,रवि केसरी, सुनील गुप्ता, प्रभु गुप्ता,राजेश गुप्ता, बंटी केसरी, संजय गोयल ,संजय सागर, आकाश केसरी, रामकृष्ण केसरी, हीरालाल कनस्कर, नीरज कमलापुरी, विवेक केसरी, हीरा लाल गुप्ता विनय कास्कर ,राजेश बाबू सर्राफ पूनम चंद का संस्कार सुरेश कुमार पटवा, रघुनंदन ठाकुर, राजेश केसरी मंटू, रितेश केसरी, चुन्नू जायसवाल अमरेश आजाद ,रमाशंकर ब्रेजियर ,संजय कुमार kasaykar स्वर्णकार समाज के पूर्व अध्यक्ष पंचम सोनी रमेश कश्यप ,वीरेंद्र सिंह, नीलू केसरी. आदि उपस्थित थे।
