सीएसस से मिले नीमा के चिकित्सक
बंद पड़े उपकरणों को चालू कराने सहित समुचित चिकित्सा सुविधा उपलब्ध कराने की मांग

बंद पड़े उपकरणों को चालू कराने सहित समुचित चिकित्सा सुविधा उपलब्ध कराने की मांग
गढ़वा । नेशनल इंटिग्रेटेड मेडिकल एसोसिएशन (नीमा) के चिकित्सक गढ़वा के नव पदस्थापित सिविल सर्जन डॉक्टर जॉन एफ. कैनेडी से मुलाकात कर उन्हें पुष्पगुच्छ देकर सम्मानित किया और बधाई दी । साथ ही जिले में स्वास्थ्य के क्षेत्र में बेहतर सुविधा मिलने की उम्मीद जताई ।
नीमा के प्रदेश उपाध्यक्ष डॉ. पातंजली केशरी ने औपचारिक मुलाकात के दौरान कहा कि नए सीएस जॉन एफ. कैनेडी से गढ़वा के लोगों की उम्मीदें बंधी है । ससमय इलाज के साथ अस्पताल में बंद पड़े उपकरणों को चालू कराने में यथासंभव पहल करेंगे । यहां पर ससमय बेहतर इलाज संभव हो सकेगा । रेफर मरीज को बाहर जाने में परेशानी नहीं होगी ।
एसोसिएशन के जिला अध्यक्ष डॉक्टर अनिल साव ने जिले के सभी अस्पतालों में मौसम को देखते हुए पर्याप्त दवा उपलब्ध कराए जाने की मांग की । उन्होंने कहा कि बरसात की शुरुआती दिनों में संक्रमण जनित बीमारियां बढ़ जाती है । इस स्थिति में कुएं में ब्लीचिंग पाउडर, घरों में डीडीटी का छिड़काव की जरूरत है । लोगों को मलेरिया से बचने के लिए मच्छरदानी वितरण किया जाना भी आवश्यक है । सिविल सर्जन जॉन एफ कैनेडी ने सबों को आश्वस्त किया कि मरीज की सेवा सर्वोच्च प्राथमिकता में शामिल है । उन्होंने कहा कि सीमित संसाधनों के बावजूद ग्रामीण क्षेत्र से आनेवाले मरीजों को किसी भी प्रकार की असुविधा न हो । इसका खास ख्याल रखा जाएगा । परामर्श, जांच, दवा की समुचित व्यवस्था की जाएगी । मौके पर प्रदेश संरक्षक संजय जयसवाल, डॉक्टर आशीष सहित अन्य लोग उपस्थित थे ।

About Post Author
Admin Garhwa Drishti
More Stories
अयांश इंटरनेशनल पब्लिक स्कूल, चाँदनी खरौंधी में उत्साहपूर्वक मनाया गया अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस
खरौंधी: आज अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस के अवसर पर अयांश इंटरनेशनल पब्लिक स्कूल, चाँदनी (खरौंधी) के प्रांगण में एक भव्य योग...
अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस की तैयारी को लेकर कस्तूरबा विद्यालय में योगाभ्यास
अनुमंडल ब्यूरो राहुल वर्मा कि रिपोर्ट आगामी अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस के मद्देनजर कस्तूरबा गांधी आवासीय विद्यालय, रमना में छात्राओं के...
173 छात्र-छात्राओं को मिली साइकिल, चेहरे खिले
अनुमंडल ब्यूरो राहुल वर्मा कि रिपोर्ट रमना । प्रखंड कार्यालय परिसर में शुक्रवार को मुख्यमंत्री साइकिल वितरण योजना के तहत...
नशा मुक्ति अभियान को लेकर जागरूकता कार्यक्रम का आयोजन
अनुमंडल ब्यूरो राहुल वर्मा कि रिपोर्ट रमना -राज्य सरकार के निर्देश पर चलाए जा रहे नशा मुक्ति जागरूकता अभियान के...
मुहर्रम पर्व को लेकर खरौंधी थाना में शांति समिति की बैठक संपन्न
खरौंधी प्रखंड से चंदेश कुमार पटेल की रिपोर्ट खरौंधी (गढ़वा): आगामी मुहर्रम पर्व को शांतिपूर्ण एवं सौहार्दपूर्ण वातावरण में संपन्न...
विद्यालय में जागरूकता अभियान चलाकर बच्चों को किया गया जागरूक
ग्रामीण जिला ब्यूरो सुनील कुमार कि रिपोर्ट गढ़वा। जिले के विशुनपुरा थाना क्षेत्र अंतर्गत राजकीय मध्य विद्यालय, संध्या में गुरुवार...
Average Rating