।।श्री बंशीधर नगर:- डीएस डॉ सुचित्र कुमारी और स्वास्थ्य प्रतिनिधि आशीष अग्रवाल ने अनुमंडल अस्पताल से विश्व जनसंख्या नियंत्रण दिवस के उपलक्ष्य पर जागरूकता रथ को किया रवाना ।।
✍🏻ARMAN KHATRY
श्री बंशीधर नगर :- विश्व जनसंख्या नियंत्रण दिवस के अवसर पर सोमवार को अनुमंडल अस्पताल परिसर से एक जागरूकता रथ को हरी झंडी दिखाकर रवाना किया गया। इस रथ को अस्पताल की उपाधीक्षक डॉ. सुचित्रा कुमारी तथा स्वास्थ्य प्रतिनिधि आशीष अग्रवाल ने संयुक्त रूप से हरी झंडी दिखाकर रवाना किया। यह जागरूकता रथ बंशीधर नगर, रमना और विशुनपुरा प्रखंड के विभिन्न गांवों का भ्रमण करेगा। इस मौके पर उपाधीक्षक डॉ. सुचित्रा कुमारी ने बताया कि 11 जुलाई से 31 जुलाई तक अनुमंडल अस्पताल में परिवार नियोजन पखवाड़ा का आयोजन किया गया है। इस दौरान जनसंख्या नियंत्रण से संबंधित विभिन्न गतिविधियाँ चलाई जाएंगी, जिनमें पुरुष नसबंदी, महिला बंध्याकरण तथा अन्य परिवार नियोजन उपायों की जानकारी दी जाएगी। साथ ही संबंधित दवाएं और परामर्श की भी व्यवस्था की गई है। उन्होंने कहा कि जनसंख्या नियंत्रण न केवल परिवार के आर्थिक और सामाजिक विकास के लिए जरूरी है, बल्कि समाज के समग्र विकास में भी इसकी महत्वपूर्ण भूमिका है। जागरूकता रथ के माध्यम से लोगों को छोटे परिवार की महत्ता, विभिन्न परिवार नियोजन उपायों की जानकारी और सरकारी सुविधाओं के प्रति जागरूक किया जाएगा। स्वास्थ्य विभाग का यह प्रयास ग्रामीण क्षेत्रों में लोगों को जागरूक करने और उनकी सोच में बदलाव लाने की दिशा में एक महत्वपूर्ण कदम माना जा रहा है। कार्यक्रम के दौरान प्रधान सहायक राजेश कुमार सिंहा, विपेश राज तमांग, लेखा प्रबंधक राजीव कुमार, अनुरंजन पांडेय, सीएचओ सोनम कुमारी, एमपीडब्ल्यू अशफाक अहमद, विजय पाठक सहित अन्य स्वास्थ कर्मी उपस्थित थे।
About Post Author
Admin Garhwa Drishti
More Stories
अयांश इंटरनेशनल पब्लिक स्कूल, चाँदनी खरौंधी में उत्साहपूर्वक मनाया गया अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस
खरौंधी: आज अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस के अवसर पर अयांश इंटरनेशनल पब्लिक स्कूल, चाँदनी (खरौंधी) के प्रांगण में एक भव्य योग...
अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस की तैयारी को लेकर कस्तूरबा विद्यालय में योगाभ्यास
अनुमंडल ब्यूरो राहुल वर्मा कि रिपोर्ट आगामी अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस के मद्देनजर कस्तूरबा गांधी आवासीय विद्यालय, रमना में छात्राओं के...
173 छात्र-छात्राओं को मिली साइकिल, चेहरे खिले
अनुमंडल ब्यूरो राहुल वर्मा कि रिपोर्ट रमना । प्रखंड कार्यालय परिसर में शुक्रवार को मुख्यमंत्री साइकिल वितरण योजना के तहत...
नशा मुक्ति अभियान को लेकर जागरूकता कार्यक्रम का आयोजन
अनुमंडल ब्यूरो राहुल वर्मा कि रिपोर्ट रमना -राज्य सरकार के निर्देश पर चलाए जा रहे नशा मुक्ति जागरूकता अभियान के...
मुहर्रम पर्व को लेकर खरौंधी थाना में शांति समिति की बैठक संपन्न
खरौंधी प्रखंड से चंदेश कुमार पटेल की रिपोर्ट खरौंधी (गढ़वा): आगामी मुहर्रम पर्व को शांतिपूर्ण एवं सौहार्दपूर्ण वातावरण में संपन्न...
विद्यालय में जागरूकता अभियान चलाकर बच्चों को किया गया जागरूक
ग्रामीण जिला ब्यूरो सुनील कुमार कि रिपोर्ट गढ़वा। जिले के विशुनपुरा थाना क्षेत्र अंतर्गत राजकीय मध्य विद्यालय, संध्या में गुरुवार...
Average Rating