विश्व युवा कौशल दिवस पर फीट्स स्किल सेंटर में कार्यक्रम का भव्य आयोजन



विकास कुमार
गढ़वा । विश्व युवा कौशल दिवस के अवसर पर झलूवा स्थित फीट्स स्किल सेंटर में एक भव्य एवं प्रेरणादायक कार्यक्रम का आयोजन किया गया। कार्यक्रम में मुख्य अतिथि के रूप में छतरपुर पंचायत की मुखिया संगीता देवी ने दीप प्रज्वलित कर किया। कार्यक्रम की शुरुआत स्वागत गीत से शुरू किया। मुखिया संगीता देवी ने भी अपने प्रेरणास्पद भाषण में कौशल विकास केंद्र पर प्रकाश डाला और केंद्र की कार्यों के सराहना की। उन्होंने कहा कि पंचायत स्तर पर भी युक्तियों को हुनरमंद बनाने की दिशा में सहयोग देना सभी की सामूहिक जिम्मेदारी है। वहीं केंद्र प्रमुख प्रमोद चौधरी ने छात्राओं को संबोधित करते हुए कहा कि आज के युग में शिक्षा के साथ-साथ कौशल भी अत्यंत आवश्यक है। आत्मनिर्भर भारत की दिशा में प्रशिक्षित युवा ही सबसे बड़ी ताकत हैं। कार्यक्रम में प्रशिक्षार्थियों ने अपने अनुभव साझा किया और सांस्कृतिक कार्यक्रम प्रस्तुत किया तथा सफल प्रशिक्षणार्थियों को सम्मानित किया गया। इस कार्यक्रम में उपस्थित सभी ने कौशल भारत सशक्त भारत का भी संकल्प लिया। कार्यक्रम की सफलता का श्रेय संस्थान के सभी प्रशिक्षकों, स्टाफ सदस्यों एवं प्रशिक्षणार्थियों के समर्पण को जाता है। कार्यक्रम के दौरान पूर्व मुखिया जमुना प्रसाद रवि , सत्येंद्र साव,अरुण कुमार प्रशिक्षिका वंदना कुमारी, रेशम कुमारी ,रुबी कुमारी, काजल ,अदिति , असीता देवी आदि उपस्थित रहे।
About Post Author
Admin Garhwa Drishti
More Stories
अयांश इंटरनेशनल पब्लिक स्कूल, चाँदनी खरौंधी में उत्साहपूर्वक मनाया गया अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस
खरौंधी: आज अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस के अवसर पर अयांश इंटरनेशनल पब्लिक स्कूल, चाँदनी (खरौंधी) के प्रांगण में एक भव्य योग...
अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस की तैयारी को लेकर कस्तूरबा विद्यालय में योगाभ्यास
अनुमंडल ब्यूरो राहुल वर्मा कि रिपोर्ट आगामी अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस के मद्देनजर कस्तूरबा गांधी आवासीय विद्यालय, रमना में छात्राओं के...
173 छात्र-छात्राओं को मिली साइकिल, चेहरे खिले
अनुमंडल ब्यूरो राहुल वर्मा कि रिपोर्ट रमना । प्रखंड कार्यालय परिसर में शुक्रवार को मुख्यमंत्री साइकिल वितरण योजना के तहत...
नशा मुक्ति अभियान को लेकर जागरूकता कार्यक्रम का आयोजन
अनुमंडल ब्यूरो राहुल वर्मा कि रिपोर्ट रमना -राज्य सरकार के निर्देश पर चलाए जा रहे नशा मुक्ति जागरूकता अभियान के...
मुहर्रम पर्व को लेकर खरौंधी थाना में शांति समिति की बैठक संपन्न
खरौंधी प्रखंड से चंदेश कुमार पटेल की रिपोर्ट खरौंधी (गढ़वा): आगामी मुहर्रम पर्व को शांतिपूर्ण एवं सौहार्दपूर्ण वातावरण में संपन्न...
विद्यालय में जागरूकता अभियान चलाकर बच्चों को किया गया जागरूक
ग्रामीण जिला ब्यूरो सुनील कुमार कि रिपोर्ट गढ़वा। जिले के विशुनपुरा थाना क्षेत्र अंतर्गत राजकीय मध्य विद्यालय, संध्या में गुरुवार...
Average Rating