भव्य होगा गढ़वा शहर का रामनवमी
भव्य होगा गढ़वा शहर का रामनवमी, भगवा ध्वज व आकर्षक लाइटो से सजेगा पूरा गढ़वा शहर, रामनवमी पर दिखेगा दीपावली! कलाकारों की शिरकत से गूंज उठेगा गढ़वा शहर…
महावीर मंडल करने जा रहा भव्य आयोजन..
दो सालों के बाद फिर से महावीर मंडल रामनवमी पूजा का भव्य आयोजन करेगा। पूरे शहर के भगवा ध्वज एवं आकर्षक लाईटों से सजाया जाएगा। साथ ही मंच पर कलकत्ता के कलाकारों के द्वारा सनातन संस्कृति की भी दिखेगी झलक । महावीर मंडल के पदाधिकारियों, संरक्षक, सदस्यों की आयोजित बैठक में यह निर्णय लिया गया। जानकारी देते हुए मंडल के अध्यक्ष कंचन कुमार साहु ने बताया कि इस वर्ष रामनवमी पूजा काफी धूमधाम से मनाया जाएगा। रामलला मंदिर से लेकर पूरे शहर को महावीरी झंडा एवं आकर्षक लाईट से सजाया जाएगा। सजावट इतनी बेहतर होगी कि लोगां को रामनवमी में ही दीपावली का एहसास होगा। साथ ही मझिआंव मोड़ पर निर्मित मंच पर कलकत्ता के कलाकरों द्वारा सनातन संस्कृति की भी झलक दिखेगी। रामनवमी के दिन सभी अखाड़ा को संगठित कर काली स्थान से महावीरी जुलूस निकाला जाएगा। जो शहर के भ्रमण करते हुए रामलला मंदिर पहुंचेगा। इस वर्ष रामनवमी काफी भव्य तरीके से मनाया जाएगा। सभी अखाड़ा एवम झांकी को सम्मानित किया जाएगा।
About Post Author
Admin Garhwa Drishti
More Stories
गढ़वा डिसी की बड़ी कार्रवाई,विद्यालय से चावल बेचने के मामले में प्रधानाध्यापक को निलंबित करने का निर्देश
खरौंधी (गढ़वा )। गढ़वा जिले के खरौंधी प्रखंड के पीएम.श्री. मध्य विद्यालय अरंगी से चावल की अवैध बिक्री संबंधी मामले...
बच्चों के मध्याह्न भोजन पर डाका, ग्रामीणों ने पकड़ा
खरौंधी (गढ़वा) । खरौंधी प्रखंड के पीएम श्री मध्य विद्यालय अरंगी से मध्याह्न भोजन का चावल कालाबाजारी करने का मामला...
खरौंधी प्रखंड झामुमो कार्यालय में धूमधाम से मनाई गई दिशोम गुरु शिबू सोरेन की 82वीं जयंती
चंदेश कुमार पटेल न्यूज कोर्डिनेटर हेड खरौंधी। खरौंधी प्रखंड स्थित झारखंड मुक्ति मोर्चा (झामुमो) कार्यालय में अलग झारखंड आंदोलन के...
गरीबों के साथ हर पल खड़ी है सरकार: विधायक अनंत प्रताप देव
अनुमंडल ब्यूरो राहुल वर्मा की रिपोर्ट रमना । क्षेत्रीय विधायक अनंत प्रताप देव ने कहा है कि हेमंत सोरेन के...
Average Rating