।। श्री बंशीधर नगर:- नगर उंटारी थाना में नए थाना प्रभारी उपेंद्र कुमार ने संभाला पदभार, शांति व्यवस्था को बनाए रखने की अपील,अपराध मुक्त होगा क्षेत्र।।
✍🏻गढ़वा ब्यूरो अरमान खान
श्री बंशीधर नगर:–नगर उंटारी थाना में उपेंद्र कुमार ने नए थाना प्रभारी के रूप में पदभार ग्रहण किया। पदभार ग्रहण करते ही उन्होंने स्पष्ट किया कि क्षेत्र में विधि व्यवस्था को बनाए रखना उनकी सर्वोच्च प्राथमिकता होगी।उनके पदभार संभालने की खबर से क्षेत्रवासियों में हर्ष का माहौल हैं।
स्थानीय लोगों और प्रशासनिक अधिकारियों ने उपेंद्र कुमार को नई जिम्मेदारी मिलने पर हार्दिक शुभकामनाएं और बधाई दी। उनके कुशल नेतृत्व और अनुशासनप्रिय की कार्यशाली को देखते हुए क्षेत्र में कानून व्यवस्था और सुदृढ़ होगी।
बता दे कि उपेंद्र कुमार धुरकी थाना प्रभारी के रूप में अपनी सेवाएं दे चुके हैं जहां उनके कार्यों की सराहना की गई हैं।
थाना प्रभारी उपेंद्र कुमार ने कहा कि पब्लिक पुलिसिंग के तहत कार्य करते हुए समाज को स्वच्छ और अपराध मुक्त बनाना उनकी प्राथमिक जिम्मेदारी है। उन्होंने बताया कि समाज में शांति और कानून व्यवस्था बनाए रखने के लिए आम जनता और पुलिस के बीच बेहतर समन्वय आवश्यक है।
उन्होंने लोगों से अपील की वे कानून व्यवस्था बनाए रखने में पुलिस की सहायता करें। यदि किसी व्यक्ति को कोई समस्या होती है, तो वह सीधे थाना से संपर्क कर सकते हैं। हर शिकायत पर त्वरित और निष्पक्ष कार्रवाई की जाएगी।
थाना प्रभारी ने भरोसा दिलाया कि जनहित में पूरी निष्ठा के साथ कार्य किया जाएगा, और आमजन की सुरक्षा में किसी भी प्रकार की लापरवाही नहीं बरती जाएगी।

About Post Author
Admin Garhwa Drishti
More Stories
173 छात्र-छात्राओं को मिली साइकिल, चेहरे खिले
अनुमंडल ब्यूरो राहुल वर्मा कि रिपोर्ट रमना । प्रखंड कार्यालय परिसर में शुक्रवार को मुख्यमंत्री साइकिल वितरण योजना के तहत...
नशा मुक्ति अभियान को लेकर जागरूकता कार्यक्रम का आयोजन
अनुमंडल ब्यूरो राहुल वर्मा कि रिपोर्ट रमना -राज्य सरकार के निर्देश पर चलाए जा रहे नशा मुक्ति जागरूकता अभियान के...
मुहर्रम पर्व को लेकर खरौंधी थाना में शांति समिति की बैठक संपन्न
खरौंधी प्रखंड से चंदेश कुमार पटेल की रिपोर्ट खरौंधी (गढ़वा): आगामी मुहर्रम पर्व को शांतिपूर्ण एवं सौहार्दपूर्ण वातावरण में संपन्न...
विद्यालय में जागरूकता अभियान चलाकर बच्चों को किया गया जागरूक
ग्रामीण जिला ब्यूरो सुनील कुमार कि रिपोर्ट गढ़वा। जिले के विशुनपुरा थाना क्षेत्र अंतर्गत राजकीय मध्य विद्यालय, संध्या में गुरुवार...
गढ़वा अनुमंडल कार्यालय में मुहर्रम 2026 को लेकर शांति समिति की बैठक आयोजित
गढ़वा जिला के अनुमंडल कार्यालय में एसडीएम के साथ कॉफी" कार्यक्रम के तहत मुहर्रम 2026 को शांतिपूर्ण एवं सौहार्दपूर्ण वातावरण...
हैप्पी न्यूज़ 24 के निदेशक धीरज कुमार साव का मोबाइल हुआ गुम
गढ़वा जिला अंतर्गत तिलदाग गांव निवासी एवं हैप्पी न्यूज़ 24 के निदेशक धीरज कुमार साव राजा पहाड़ी मंदिर घूमने के...
Average Rating