

विकास कुमार
मेराल । प्रखंड हासनदाग निवासी सुशीला देवी पति विजय चौधरी जो विगत कुछ दिनों से कैंसर की बीमारी से पीड़ित हैं जिसका इलाज रांची रिम्स में चल रहा है। सुशीला देवी अपने कैंसर पीड़ित पति की इलाज के लिए मेराल चरका पत्थर नूरी मस्जिद के गेट पर जाकर अपनी बात रखी और सहयोग मांगा।इसके बाद इमाम हजरत मौलाना गुलाम यासीन अंसारी ने नमाज अदा करने से पहले मेंबर शरीफ पर खड़े होकर उनके बीमार पति विजय चौधरी के लिए ऐलान किया। और नमाज अदा करने के बाद समाज सेवी अतहर अली अंसारी, सदर मुख्तार अंसारी, लतीफ अंसारी, मौलवी गुलाम मुस्तफा एवं बुद्धिजीवी मुसलमान भाइयों ने उस महिला को स्वेच्छा अनुसार मदद किया और लाउडस्पीकर के द्वारा ऐलान किया गया कि अगले शुक्रवार को जब आप नमाज पढ़ने आएंगे तो अपने घर से सहयोग के लिए पैसे लेकर ही आए ताकि इस महिला को कैंसर से पीड़ित पति के लिए इलाज हो सके। विजय चौधरी घर के जिम्मेदार व्यक्ति थे जो की इलाज के दौरान घर परिवार के साथ बच्चे को भी काफी कठिनाईयों का सामना करना पड़ रहा है। और इस लिए इस बहन को यहां के लोगों ने उनको मदद भी किया। इस मौके पर रियाज अंसारी,निजाम अंसारी, शहादत अंसारी, नूर मोहम्मद , शरीफ अंसारी, हमिद अंसारी सहित काफी संख्या में लोग मौजूद थे।