Read Time:55 Second
पांडू प्रखंड से नईम अंसारी की रिपोर्ट
पलामू जिले के पांडू प्रखंड अंतर्गत मुशिखाप गांव से बड़ी खबर सामने आ रही है। ग्राम निवासी मजीद अंसारी, उम्र 70 वर्ष, आकाशीय बिजली की चपेट में आकर गंभीर रूप से घायल हो गए हैं। बताया जा रहा है कि हल्की बारिश के दौरान वे एक पेड़ के नीचे बैठे थे, तभी अचानक वज्रपात हुआ और बिजली सीधे उसी पेड़ पर गिरी। इससे मजीद अंसारी बुरी तरह झुलस गए।
घटना के बाद उन्हें इलाज के लिए पांडू ले जाया गया है, जहां खबर लिखे जाने तक उनकी हालत नाजुक बनी हुई है। परिजन और ग्रामीण इस हादसे से सदमे में हैं।
