छात्र-छात्राओं से की स्वतंत्रता सेनानियों की जीवनी पर प्रश्न प्रतियोगिता।।
विकास कुमार
मेराल। एस.जी.एन.मॉर्डन किंडर गार्टन बंका रोड मेराल में हर वर्ष की भांति 79वें स्वतंत्रता दिवस के उपलक्ष्य में विद्यालय में बच्चों के बीच स्वतंत्रता आंदोलन पर प्रश्नोतरी प्रतियोगिता का आयोजन किया गया। इस दौरान छात्र-छात्राओं से स्वतंत्रता की आवश्यकता,महत्व एवं संघर्ष से संबंधित प्रश्न पूछे गए। जिसमें स्वतंत्रता आंदोलन के प्रणेता, इतिहास,अंग्रेज़ो की नीति एवं स्वतंत्रता सेनानियों की जीवनी से संबंधित अनेकों सवाल बच्चों से पूछे गए। इस रोचक प्रतियोगिता में टॉप ट्वेंटी ने टॉप सक्सेसर को कड़े मुकाबले में दो अंकों से विजयी हुए। विद्यालय के निदेशक धर्मेंद्र देव ने बताया कि ऐसे अनेक अवसरों पर विद्यालय में छात्र-छात्राओं के बीच प्रतियोगिता आयोजित करने से बच्चों की प्रतिभा निखरती है। और उनका मानसिक दृष्टिकोण व्यापक एवं विकसित होता है। वे स्वतंत्रता का महत्व एवं लाभ को समझकर देश की सुरक्षा की मजबूती के लिए कार्य करते हैं इसलिए सम्पूर्ण देश में अनेकों कार्यक्रम,झांकी प्रतियोगिता, सांस्कृतिक कार्यक्रम,पैरेड आदि का प्रदर्शन राष्ट्रीय शौर्य को प्रकट, देशवासियों में राष्ट्र प्रेम एवं विश्व बंधुत्व को प्रेरित किया जाता है। इस अवसर पर शिक्षक रामाशीष राम, करण कुमार कौशल, संजय गुप्ता, राहुल कुमार, संजय ठाकुर, पूजा कुमारी, सिमरन कुमारी,पिंकी कुमारी,दुर्गेश राम, पंकज चौधरी एवं सभी प्रतिभागी उपस्थित थे।


About Post Author
Admin Garhwa Drishti
More Stories
नशा मुक्ति अभियान को लेकर जागरूकता कार्यक्रम का आयोजन
अनुमंडल ब्यूरो राहुल वर्मा कि रिपोर्ट रमना -राज्य सरकार के निर्देश पर चलाए जा रहे नशा मुक्ति जागरूकता अभियान के...
मुहर्रम पर्व को लेकर खरौंधी थाना में शांति समिति की बैठक संपन्न
खरौंधी प्रखंड से चंदेश कुमार पटेल की रिपोर्ट खरौंधी (गढ़वा): आगामी मुहर्रम पर्व को शांतिपूर्ण एवं सौहार्दपूर्ण वातावरण में संपन्न...
विद्यालय में जागरूकता अभियान चलाकर बच्चों को किया गया जागरूक
ग्रामीण जिला ब्यूरो सुनील कुमार कि रिपोर्ट गढ़वा। जिले के विशुनपुरा थाना क्षेत्र अंतर्गत राजकीय मध्य विद्यालय, संध्या में गुरुवार...
गढ़वा अनुमंडल कार्यालय में मुहर्रम 2026 को लेकर शांति समिति की बैठक आयोजित
गढ़वा जिला के अनुमंडल कार्यालय में एसडीएम के साथ कॉफी" कार्यक्रम के तहत मुहर्रम 2026 को शांतिपूर्ण एवं सौहार्दपूर्ण वातावरण...
हैप्पी न्यूज़ 24 के निदेशक धीरज कुमार साव का मोबाइल हुआ गुम
गढ़वा जिला अंतर्गत तिलदाग गांव निवासी एवं हैप्पी न्यूज़ 24 के निदेशक धीरज कुमार साव राजा पहाड़ी मंदिर घूमने के...
दुर्गा मंदिर के पुजारी की धर्मपत्नी सरस्वती देवी का निधन,शोक
अनुमंडल ब्यूरो राहुल वर्मा कि रिपोर्ट रमना । प्रखंड मुख्यालय स्थित दुर्गा मंदिर के पुजारी सह मानदोहर गांव निवासी पंडित...
Average Rating