गढ़वा । टंडवा नारायणपूर स्थित ऑक्सफोर्ड पब्लिक स्कूल में आज बड़े ही धूमधाम से जन्माष्टमी के उपलक्ष पर सांस्कृतिक कार्यक्रम का आयोजन किया गया। - Garhwa Drishti
गढ़वा । टंडवा नारायणपूर स्थित ऑक्सफोर्ड पब्लिक स्कूल में आज बड़े ही धूमधाम से जन्माष्टमी के उपलक्ष पर सांस्कृतिक कार्यक्रम का आयोजन किया गया।
Published by
Admin Garhwa Drishti
on
Read Time:1 Minute, 46 Second
गढ़वा । टंडवा नारायणपूर स्थित ऑक्सफोर्ड पब्लिक स्कूल में आज बड़े ही धूमधाम से जन्माष्टमी के उपलक्ष पर सांस्कृतिक कार्यक्रम का आयोजन किया गया। कार्यक्रम. की शुरुआत माननीय प्रधानाचार्य महोदय श्री बाला भास्कर चंदरुडु के कर कमलों द्वारा दीप प्रज्वलन कर किया गया। उसके बाद भगवान श्रीकृष्ण की पूजा अर्चना की गयी। विद्यालय प्रांगण में भक्ति की धारा प्रवाहित होने लगी। राधा कृष्णा बने बच्चों की सुन्दर छवि की झाँकियां सभी को भावविभोर कर दिया। इस कार्यक्रम में सभी वर्ग के बच्चों ने सुन्दर नृत्य प्रस्तुत कर लोगों का मन मोह लिया। कार्यक्रम के दौरान प्रधानाचार्य महोदय ने बच्चों को सम्बोधित कर कृष्ण की प्रेम, त्याग एवं लीलाओं के महत्व को. समझाया। कृष्ण जन्माष्टमी के थीम पर पूरे प्रांगण को सजाया गया।
विद्यालय प्रबंधन समिति एवं प्रधानाचार्य महोदय ने सभी को जन्माष्टमी कि हार्दिक शुभकामनाएं दी। उन्होंने कहा कि हम और हमारा विद्यालय परिवार बच्चों के सर्वांगिण के लिए प्रतिबद्ध है।
इस कार्यक्रम में विद्यालय के सभी शिक्षकगण एवं अन्य कर्मचारी भी मौजूद थे।
Leave a Reply