स्विफ्ट डिजायर से लूट की वारदात का खुलासा, चार अपराधी गिरफ्तार


बताया कि भवनाथपुर थाना क्षेत्र के दुधमनिया घाटी में 19 अगस्त की रात करीब 8:30 बजे चार अपराधियों ने हथियार के बल पर खरौंधी निवासी अरविंद कुमार गुप्ता से उनकी पल्सर बाइक (JH14M-6331) और Realme मोबाइल फोन लूट लिया। घटना के बाद अपराधी स्विफ्ट डिजायर कार (JH01ES-0136) और लूटी गई बाइक से फरार हो गए।
पीड़ित के बयान पर भवनाथपुर थाना में कांड संख्या 137/2025 दर्ज किया गया। त्वरित कार्रवाई करते हुए पुलिस ने जिले में नाकेबंदी की और गुप्त सूचना के आधार पर कांडी थाना क्षेत्र के सुंडीपुर से स्विफ्ट डिजायर कार समेत चार अपराधियों को गिरफ्तार कर लिया। पूछताछ में आरोपियों ने वारदात स्वीकार कर ली। उनकी निशानदेही पर लूटी गई बाइक, मोबाइल, देशी कट्टा, जिंदा कारतूस और बदलकर इस्तेमाल किए गए नंबर प्लेट बरामद किए गए।
गिरफ्तार अपराधियों में प्रिंस कुमार सिंह उर्फ चिकु (उपरी कलां, हुसैनाबाद), चंदन कुमार सिंह (मुबारखपुर, हुसैनाबाद), दिग्विजय सिंह उर्फ डिकु (सिंगपुर, केतार) और दीपक कुमार सिंह (सरहु, हुसैनाबाद) शामिल हैं। पुलिस ने बताया कि ये सभी अपराधी नंबर प्लेट बदल-बदल कर लूट की घटनाओं को अंजाम देते रहे हैं। चारों को गिरफ्तार कर न्यायिक हिरासत में भेजा गया है।
छापेमारी दल में शामिल पुलिस पदाधिकारी
एसडीपीओ नीरज कुमार, पुलिस निरीक्षक सुनील कुमार तिवारी, भवनाथपुर थाना प्रभारी रजनी रंजन, कांडी थाना प्रभारी विद्या सागर प्रसाद, केतार थाना प्रभारी अरुण कुमार वानी, नगर उंटारी थाना प्रभारी उपेंद्र कुमार, हरिहरपुर ओपी प्रभारी सफिउल्लाह अंसारी, अनुसंधानकर्ता रौशन कुमार राम समेत कई पुलिस पदाधिकारी, आर्म्ड बल और चौकीदार शामिल थे।
*सब न्यूज कॉर्डिनेटर हेड दयानंद यादव की रिपोर्ट*
About Post Author
Admin Garhwa Drishti
More Stories
पंचायत भवन के सभागार मे प्रधानमंत्री आवास योजना का ग्राम सभा किया गया
*सब न्यूज कॉर्डिनेटर हेड दयानन्द यादव की रिपोर्ट*गढ़वा जिला के कांडी प्रखण्ड अंतर्गत हरिहरपुर पंचायत भवन के सभागार में मंगलवार...
आजादी के 78 साल बाद भी नहीं पहुंचा बिजली।
*सब न्यूज कॉर्डिनेटर हेड दयानन्द यादव की रिपोर्ट*गढ़वा जिला के कांडी प्रखंड अन्तर्गत ग्राम पंचायत मझिगवां टोला चबूतरवा में चालीस...
जमीन विवाद में खूनी संघर्ष: एक की मौत, छह आरोपी गिरफ्तार
*सब न्यूज कॉर्डिनेटर हेड दयानन्द यादव की रिपोर्ट* गढ़वा जिला के कांडी प्रखण्ड अंतर्गत हरिहरपुर ओपी क्षेत्र के मझिगावां गांव...
आजादी के 78 साल बाद आदिवासी लुका टोला मे रैयती जमीन में समोहीक रास्ता निकाला गया
आजादी के 78 साल बाद भी कांडी प्रखंड अंतर्गत हरिहरपुर पंचायत के आदिवासी टोला लुका में सड़क नहीं बन पायी...
हरिहरपुर ओपी से 200 मीटर की दूरी पर मंदिर से हनुमान जी की मुकुट चोरी की गई।
*सब न्यूज कॉर्डिनेटर हेड दयानन्द यादव की रिपोर्ट* हरिहरपुर ओपी क्षेत्र स्थित श्री संकट मोचन हनुमान मंदिर, आजाद नगर(लेदरवा पर)...
प्लस टू उच्च विद्यालय में औचक निरीक्षण, अव्यवस्था पर भड़के बीडीओ।
*सब न्यूज कॉर्डिनेटर हेड दयानन्द यादव की रिपोर्ट*कांडी प्रखंड मुख्यालय स्थित राजकीयकृत प्लस टू उच्च विद्यालय कांडी में मंगलवार को...
Average Rating