बाबा साहब की प्रतिमा लगाने के लिए,सैकड़ो ग्रामीण ने प्रमुख को दिया आवेदन
ग्रामीण जिला ब्यूरो सुनील कुमार की रिपोर्ट
भारत के संविधान निर्माता भारत रत्न बाबा साहेब डॉ भीम राव अंबेडकर की आदमकद प्रतिमा पुराने सरकारी अस्पताल के बगल में स्थित चबुतरे पर लगाने को लेकर नवयुवक संघ ने गुरुवार को ब्लॉक प्रमुख दीपा कुमारी को आवेदन दिया। ब्लॉक प्रमुख को दिए आवेदन में नवयुवक संघ के अध्यक्ष सुजीत कुमार रवि, सचिव अजय कुमार,मनोज कुमार रवि, बिहारी राम, शंकर राम,सुदामा राम,विकाश कुमार,विजय राम,राम जी राम,सनी पासवान,कुलदीप राम,रविन्द्र राम,आशीष कुमार रवि,उमेश राम,रानी देवी,सरिता देवी, सुषमा देवी, राधेश्याम पासवान,राकेश राम,रमेश राम,पुटू राम सहित सैकड़ों लोगों ने बाबा साहब भीमराव अंबेडकर की आदमकद प्रतिमा लगाने की सकारात्मक अनुमति सहित सहयोग की मांग किया है।
आपको बताते चले कि दिये गए आवेदन में दर्शाया गया है कि प्रखंड मुख्यालय बिशुनपुरा में पुराने सरकारी अस्पताल के पास 20 वर्ष पूर्व से ही बाबा साहब डॉक्टर भीमराव अंबेडकर जी का चबूतरा निर्मित है जहां लगातार कई वर्षों से ग्रामीण,जनप्रतिनिधि तथा अधिकारी बाबा साहब की जयंती मनाते आ रहे हैं ग्राम वासियों एवं नवयुवक संघ की दीर्घकालिक इच्छा रही है कि इस चबूतरे पर बाबा साहब भीमराव अंबेडकर की आदमकद प्रतिमा स्थापित की जाए ताकि भावी-पीढ़ीयां उनके आदर्श, प्रेरणाओं से मार्गदर्शन प्राप्त कर सके.
नवयुवक संघ ने पत्र के माध्यम से ब्लॉक प्रमुख दीपा कुमारी से आवश्यक अनुमति व सहयोग करने की मांग की है जिससे समाज में जागरूकता,शिक्षा और समानता के प्रसार की दिशा में एक यादगार प्रेरणादायक स्रोत बने.
About Post Author
Admin Garhwa Drishti
More Stories
अयांश इंटरनेशनल पब्लिक स्कूल, चाँदनी खरौंधी में उत्साहपूर्वक मनाया गया अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस
खरौंधी: आज अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस के अवसर पर अयांश इंटरनेशनल पब्लिक स्कूल, चाँदनी (खरौंधी) के प्रांगण में एक भव्य योग...
अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस की तैयारी को लेकर कस्तूरबा विद्यालय में योगाभ्यास
अनुमंडल ब्यूरो राहुल वर्मा कि रिपोर्ट आगामी अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस के मद्देनजर कस्तूरबा गांधी आवासीय विद्यालय, रमना में छात्राओं के...
173 छात्र-छात्राओं को मिली साइकिल, चेहरे खिले
अनुमंडल ब्यूरो राहुल वर्मा कि रिपोर्ट रमना । प्रखंड कार्यालय परिसर में शुक्रवार को मुख्यमंत्री साइकिल वितरण योजना के तहत...
नशा मुक्ति अभियान को लेकर जागरूकता कार्यक्रम का आयोजन
अनुमंडल ब्यूरो राहुल वर्मा कि रिपोर्ट रमना -राज्य सरकार के निर्देश पर चलाए जा रहे नशा मुक्ति जागरूकता अभियान के...
मुहर्रम पर्व को लेकर खरौंधी थाना में शांति समिति की बैठक संपन्न
खरौंधी प्रखंड से चंदेश कुमार पटेल की रिपोर्ट खरौंधी (गढ़वा): आगामी मुहर्रम पर्व को शांतिपूर्ण एवं सौहार्दपूर्ण वातावरण में संपन्न...
विद्यालय में जागरूकता अभियान चलाकर बच्चों को किया गया जागरूक
ग्रामीण जिला ब्यूरो सुनील कुमार कि रिपोर्ट गढ़वा। जिले के विशुनपुरा थाना क्षेत्र अंतर्गत राजकीय मध्य विद्यालय, संध्या में गुरुवार...
Average Rating