आज माँ सतबहिनी झरना तीर्थ एवं पर्यटन स्थल विकास समिति के सदस्यों के द्वारा एक विशेष बैठक आहूत की गई
आज माँ सतबहिनी झरना तीर्थ एवं पर्यटन स्थल विकास समिति के सदस्यों के द्वारा एक विशेष बैठक आहूत की गई। बैठक में प्रमुख रूप से समिति से जुड़े सभी सदस्यों को आपात स्थिति में सुरक्षा और सहयोग प्रदान करने हेतु विस्तृत चर्चा की गई।
सर्वसम्मति से निर्णय लिया गया कि समिति के सभी सदस्य मिलकर एक सहायता समूह का गठन करेंगे। इसमें प्रत्येक सदस्य प्रतिमाह ₹100 की राशि जमा करेगा, जिससे आपातकालीन परिस्थितियों में समिति से जुड़े सदस्यों को सहायता दी जा सके।
सर्वसम्मति से लिए गए निर्णय:
1. समिति से जुड़े किसी भी सदस्य के साथ यदि कोई आकस्मिक/आपात स्थिति आती है तो तत्काल सहायता उपलब्ध कराई जाएगी। इसके लिए एक सहायता कोष का निर्माण अनिवार्य रूप से किया जाएगा।
2. इस संस्था का नाम “माँ सतबहिनी आपदा कोष झरना परिवार” रखा जाएगा।
3. समिति के पूर्व संचालित खाते से अलग, सचिव एवं कोषाध्यक्ष के नाम से नया बैंक खाता खोला जाएगा, जिसमें सभी सदस्यों द्वारा जमा की गई राशि सुरक्षित रखी जाएगी।
4. इस कार्यक्रम की शुरुआत सितंबर 2025 से की जाएगी। सभी सदस्य प्रतिमाह 1 से 10 तारीख के बीच ₹100 सदस्यता शुल्क नगद अथवा खाते में जमा करेंगे।
कोई भी सदस्य चाहें तो एक बार में एक माह से अधिक का शुल्क अग्रिम भी जमा कर सकता है।
5. यदि कोई सदस्य लगातार 3 माह तक सदस्यता शुल्क जमा नहीं करता, तो उसे समिति से अलग माना जाएगा।
6. फरवरी 2026 में आयोजित होने वाले यज्ञ में झारखंड सरकार के पर्यटन मंत्री, धार्मिक न्यास बोर्ड के अध्यक्ष, समिति के सभी सदस्य तथा जिले के वरीय पदाधिकारियों को आमंत्रित कर उनका स्वागत समारोह आयोजित किया जाएगा।
7. महामंडलेश्वर जी महाराज के लिए अलग से एक कुटिया का निर्माण किया जाएगा। साथ ही, उन्हें आम जनता के दर्शन हेतु प्रतिदिन सुबह एवं शाम 1-1 घंटे बैठने की विशेष व्यवस्था की जाएगी।


About Post Author
Admin Garhwa Drishti
More Stories
अयांश इंटरनेशनल पब्लिक स्कूल, चाँदनी खरौंधी में उत्साहपूर्वक मनाया गया अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस
खरौंधी: आज अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस के अवसर पर अयांश इंटरनेशनल पब्लिक स्कूल, चाँदनी (खरौंधी) के प्रांगण में एक भव्य योग...
अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस की तैयारी को लेकर कस्तूरबा विद्यालय में योगाभ्यास
अनुमंडल ब्यूरो राहुल वर्मा कि रिपोर्ट आगामी अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस के मद्देनजर कस्तूरबा गांधी आवासीय विद्यालय, रमना में छात्राओं के...
173 छात्र-छात्राओं को मिली साइकिल, चेहरे खिले
अनुमंडल ब्यूरो राहुल वर्मा कि रिपोर्ट रमना । प्रखंड कार्यालय परिसर में शुक्रवार को मुख्यमंत्री साइकिल वितरण योजना के तहत...
नशा मुक्ति अभियान को लेकर जागरूकता कार्यक्रम का आयोजन
अनुमंडल ब्यूरो राहुल वर्मा कि रिपोर्ट रमना -राज्य सरकार के निर्देश पर चलाए जा रहे नशा मुक्ति जागरूकता अभियान के...
मुहर्रम पर्व को लेकर खरौंधी थाना में शांति समिति की बैठक संपन्न
खरौंधी प्रखंड से चंदेश कुमार पटेल की रिपोर्ट खरौंधी (गढ़वा): आगामी मुहर्रम पर्व को शांतिपूर्ण एवं सौहार्दपूर्ण वातावरण में संपन्न...
विद्यालय में जागरूकता अभियान चलाकर बच्चों को किया गया जागरूक
ग्रामीण जिला ब्यूरो सुनील कुमार कि रिपोर्ट गढ़वा। जिले के विशुनपुरा थाना क्षेत्र अंतर्गत राजकीय मध्य विद्यालय, संध्या में गुरुवार...
Average Rating