।। श्री बंशीधर नगर:- नगर ऊंटारी में ट्रैफिक जाम और ओवरलोडिंग पर पुलिस का शिकंजा, 9 वाहन जब्त ।।
गढ़वा ब्यूरो अरमान खान
श्री बंशीधर नगर:- नगर ऊंटारी थाना क्षेत्र में ट्रैफिक जाम और ओवरलोडिंग की बढ़ती समस्या पर लगाम लगाने के लिए पुलिस ने सख्त रुख अपनाया है। गुरुवार को थाना प्रभारी उपेंद्र कुमार के नेतृत्व में एनएच-75 मुख्य मार्ग पर विशेष जांच अभियान चलाया गया, जिसके तहत 6 टेंपो और 3 चारपहिया कमांडर वाहनों को जब्त किया गया।
इन वाहनों को मुख्य सड़क पर अवैध रूप से खड़ा कर यातायात बाधित करने और क्षमता से अधिक सवारी ढोने के आरोप में कार्रवाई की गई। थाना प्रभारी उपेंद्र कुमार ने बताया कि कई वाहन चालक सड़कों पर मनमाने ढंग से वाहन खड़ा कर रहे थे, जिससे आवागमन प्रभावित हो रहा था। पुलिस की सतर्कता के चलते कुछ चालकों द्वारा वाहन हटाने की कोशिश को विफल कर दिया गया।
थाना प्रभारी उपेंद्र कुमार ने स्पष्ट किया कि यह कार्रवाई सिर्फ एक दिन की नहीं है, बल्कि इस तरह के अभियान नियमित रूप से चलाए जाएंगे। उन्होंने कहा, “शहर को जाम मुक्त और सुरक्षित बनाना हमारी प्राथमिकता है। नियमों का उल्लंघन करने वालों पर सख्त कार्रवाई की जाएगी।”
उन्होंने आम नागरिकों से भी सहयोग की अपील की और कहा कि ट्रैफिक व्यवस्था को सुधारने में जन सहभागिता आवश्यक है।
गौरतलब है कि मुख्य सड़कों पर टेंपो और कमांडर चालकों द्वारा मनमानी ढंग से सवारी बैठाना और वाहन खड़ा करना आम समस्या बन चुकी थी, जिससे स्कूली बच्चों और राहगीरों को काफी परेशानी का सामना करना पड़ता था। वहीं, ओवरलोडिंग से दुर्घटनाओं की संभावना भी बनी रहती थी।
इस कार्रवाई से जहां वाहन चालकों में हड़कंप है, वहीं स्थानीय नागरिकों ने पुलिस की पहल की सराहना की है। लोगों का कहना है कि अगर ऐसी सख्ती आगे भी जारी रही, तो शहर की ट्रैफिक व्यवस्था में निश्चित रूप से सुधार होगा।
About Post Author
Admin Garhwa Drishti
More Stories
अयांश इंटरनेशनल पब्लिक स्कूल, चाँदनी खरौंधी में उत्साहपूर्वक मनाया गया अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस
खरौंधी: आज अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस के अवसर पर अयांश इंटरनेशनल पब्लिक स्कूल, चाँदनी (खरौंधी) के प्रांगण में एक भव्य योग...
अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस की तैयारी को लेकर कस्तूरबा विद्यालय में योगाभ्यास
अनुमंडल ब्यूरो राहुल वर्मा कि रिपोर्ट आगामी अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस के मद्देनजर कस्तूरबा गांधी आवासीय विद्यालय, रमना में छात्राओं के...
173 छात्र-छात्राओं को मिली साइकिल, चेहरे खिले
अनुमंडल ब्यूरो राहुल वर्मा कि रिपोर्ट रमना । प्रखंड कार्यालय परिसर में शुक्रवार को मुख्यमंत्री साइकिल वितरण योजना के तहत...
नशा मुक्ति अभियान को लेकर जागरूकता कार्यक्रम का आयोजन
अनुमंडल ब्यूरो राहुल वर्मा कि रिपोर्ट रमना -राज्य सरकार के निर्देश पर चलाए जा रहे नशा मुक्ति जागरूकता अभियान के...
मुहर्रम पर्व को लेकर खरौंधी थाना में शांति समिति की बैठक संपन्न
खरौंधी प्रखंड से चंदेश कुमार पटेल की रिपोर्ट खरौंधी (गढ़वा): आगामी मुहर्रम पर्व को शांतिपूर्ण एवं सौहार्दपूर्ण वातावरण में संपन्न...
विद्यालय में जागरूकता अभियान चलाकर बच्चों को किया गया जागरूक
ग्रामीण जिला ब्यूरो सुनील कुमार कि रिपोर्ट गढ़वा। जिले के विशुनपुरा थाना क्षेत्र अंतर्गत राजकीय मध्य विद्यालय, संध्या में गुरुवार...
Average Rating