0 0
Read Time:2 Minute, 55 Second

गढ़वा ब्यूरो अरमान खान

श्री बंशीधर नगर (गढ़वा)। नगर पंचायत क्षेत्र के विशुनपुर स्थित मिलीनियम पब्लिक स्कूल का एक स्कूली वैन शुक्रवार को अनियंत्रित होकर सड़क किनारे खाई में जा गिरा। इस हादसे में करीब एक दर्जन छात्र-छात्राएँ घायल हो गए। घटना के बाद मौके पर अफरा-तफरी का माहौल बन गया और स्थानीय लोगों की भीड़ इकट्ठा हो गई।

तेज रफ्तार बनी हादसे की वजह…….

घायल छात्रों के अनुसार, स्कूली वाहन चालक अक्सर तेज रफ्तार में गाड़ी चलाता था। कई बार बच्चों ने इसका विरोध भी किया, लेकिन उसने ध्यान नहीं दिया। शुक्रवार को भी चालक तेज गति में वैन चला रहा था। जैसे ही स्कूल से लगभग 50 मीटर की दूरी पर पहुंचा, अचानक गाड़ी का संतुलन बिगड़ गया और वैन सड़क किनारे लगभग पाँच फीट गहरे गड्ढे में जा गिरी।

घायल बच्चों ने बताया कि हादसे में उन्हें अंदरूनी चोटें आई हैं। लेकिन स्कूल प्रबंधन उन्हें अस्पताल ले जाने के बजाय स्कूल परिसर में ही प्राथमिक उपचार दिया । इससे अभिभावकों में और नाराजगी देखने को मिली। साथ ही अभिभावकों में गहरी चिंता देखी जा रही है, उनका कहना है कि बच्चों की सुरक्षा के लिए स्कूल प्रबंधन को और कड़े कदम उठाने चाहिए तथा लापरवाह ड्राइवरों पर सख्ती होनी चाहिए, ताकि भविष्य में ऐसी घटनाएँ न हों।

स्थानीय लोगों और प्रबंधन ने बच्चों को निकाला बाहर……..

हादसे की जानकारी मिलते ही आसपास के लोग मौके पर जुट गए। तुरंत बच्चों को बाहर निकालकर स्कूल प्रशासन को सूचना दी गई। कुछ ही देर में स्कूल के प्रबंधन भी घटनास्थल पर पहुँच गए और घायल बच्चों को बाहर निकालकर स्कूल में ही उनका प्राथमिक उपचार कराया।

विद्यालय प्रबंधन ने दी सफाई…………

घटना की पुष्टि करते हुए विद्यालय के निदेशक मुमताज राही ने बताया कि गाड़ी का चक्का फिसल जाने के कारण चालक अपना नियंत्रण खो बैठा और वाहन गड्ढे में जा गिरा। सभी बच्चे सुरक्षित हैं। किसी भी छात्र को गंभीर चोट नहीं आई है।

About Post Author

Admin Garhwa Drishti

Happy
Happy
0 %
Sad
Sad
0 %
Excited
Excited
0 %
Sleepy
Sleepy
0 %
Angry
Angry
0 %
Surprise
Surprise
0 %

Average Rating

5 Star
0%
4 Star
0%
3 Star
0%
2 Star
0%
1 Star
0%

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *