0 0
Read Time:1 Minute, 44 Second



अनुमंडल ब्यूरो राहुल वर्मा कि रिपोर्ट

रमना । लंबे इंतजार के बाद शुक्रवार को यूरिया खाद की खेप रमना पहुंचते ही किसानों में हंगामा मच गया। सूचना के अनुसार एक ट्रक से करीब पाँच सौ बोरी खाद आने की खबर जैसे ही सुदूरवर्ती ग्रामीण इलाकों में फैली, सैकड़ों किसान खाद लेने के लिए रमना मुख्यालय पहुँच गए। किसान ट्रक से ही खाद वितरण की मांग करने लगे। देखते ही देखते भीड़ इतनी बढ़ी कि माहौल तनावपूर्ण हो गया। हालात बिगड़ते देख स्थानीय दुकानदारों ने प्रशासन के सहयोग से ट्रक को सुरक्षित थाना परिसर पहुँचा दिया। इसके बाद किसानों का जत्था भी खाद की मांग को लेकर थाना पहुँच गया।

किसानों का कहना है कि धान की रोपाई हो गया है| खाद देने का समय गुजरते जा रहा है| खाद नही पड़ने से फसल कमजोर हो रही है। कई किसानों ने बताया कि समय पर खाद उपलब्ध नहीं होने के कारण पौधों की प्रगति प्रभावित हो रही है| जिससे उत्पादन पर असर होने की आशंका है। किसानो ने प्रशासन से अविलंब खाद वितरण की मांग की।

फिलहाल समाचार लिखे जाने तक खाद का वितरण प्रारंभ नहीं हो सका था और किसान मायूस होकर लौट गए।

About Post Author

Admin Garhwa Drishti

Happy
Happy
0 %
Sad
Sad
0 %
Excited
Excited
0 %
Sleepy
Sleepy
0 %
Angry
Angry
0 %
Surprise
Surprise
0 %

Average Rating

5 Star
0%
4 Star
0%
3 Star
0%
2 Star
0%
1 Star
0%

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *