0 0
Read Time:4 Minute, 36 Second

ग्रामीण जिला ब्यूरो सुनील कुमार की रिपोर्ट

विशुनपुरा : विशुनपुरा प्रखंड के कोचेया ग्राम निवासी सर्वजीत मेहता ने विशुनपुरा ब्लॉक प्रमुख दीपा कुमारी से मिलकर अपने जमीन की म्यूटेशन से जुड़े आवेदन को 8000 रुपए रिश्वत अंचल कर्मचारी सह अंचल निरीक्षक जितेंद्र कुमार को न दिए जाने के कारण रिजेक्ट कर दिया गया.जिससे मैं अत्यंत ही मानसिक रूप से प्रताड़ित महसुस कर रहा हूं .आगे उन्होंने बताया कि मैं एक किसान हूं मेरे पास पर्याप्त जमीन भी नहीं है फिर भी मैं उसमें सब्जी का उत्पादन कर अपना घर परिवार का खर्च चलाता हूं और घर का एक मात्र कमाऊ सदस्य हूं मेरा एक लड़का चंदन मेहता है जो काफी होनहार है वह मैट्रिक में प्रखंड टॉपर ,आईएससी रांची संत जेवियर्स कॉलेज और बीएचयू से ग्रेजुएशन करने के बाद पोस्ट ग्रेजुएशन भी बीएचयू से करने वाला था इसके साथ ही मेरी दो लड़की है जिसमें बड़ी लड़की बीएचयू से ग्रेजुएशन और दूसरी भी आईएससी कर रही है जिसका खर्च खेती से उठाना मेरे लिए मुश्किल होने लगा था फलस्वरूप मैं खेत का म्यूटेशन कराकर उस बेच कर बच्चो को पढ़ाना चाहता था परंतु म्यूटेशन के लिए अंचल कर्मचारी जितेंद्र कुमार द्वारा 8000 रुपए की मांग की गई जिसे मै नहीं दे सका तो कर्मचारी ने हिस्सेदारों का आपत्ति बता कर म्यूटेशन को रिजेक्ट कर दिया जबकि हिस्सेदार द्वारा बताया गया कि हमलोगों के पास कोई अंचल कार्यालय से कर्मी आया ही नहीं है.
बल्कि उनलोगों ने अपना एक अनापत्ति पत्र भी बना कर दिया परंतु अब समस्या यह की अंचल म्यूटेशन को रिजेक्ट कर दिए जाने से मेरा लड़का का पढ़ाई सिर्फ बाधित नहीं हुआ बल्कि पैसा के अभाव में बनारस छोड़ दिया और वह मानसिक रूप से पीड़ित होकर अपसेट रहने लगा और अगर अब मेरे जमीन का म्यूटेशन होगा भी तो उसके लिए अनुमंडल का चक्कर और वकील रखना होगा जिसके लिए मेरे पास समय नहीं है और अगर मैं इन कामों में अपना समय दूंगा तो बच्चो का पढ़ाई का खर्च कहा से पूरा होगा सोचना है अतः प्रमुख महोदया से आग्रह की अपने स्तर से सुगमता पूर्वक मेरा काम कराते हुए अंचल कर्मचारी पर नियम संगत करवाई करवाए ताकि हमारे जैसे और गरीब परेशान न हो .

इस बाबत ब्लॉक प्रमुख दीपा कुमारी से बात किए जाने पर बताया गया कि इस संदर्भ में अंचलाधिकारी को कर्मचारी से स्पष्टीकरण हेतु पत्राचार किया जाएगा और संतोषजनक जवाब नहीं मिलने पर अग्रिम नियम संगत करवाई हेतु सबंधित विभाग के वरीय अधिकारी को अनुशंसित किया जाएगा उन्होंने कहा कि हमारे रहते विशुनपुरा अंचल /प्रखंड कार्यालय में किसी भी कीमत पर करप्शन को बर्दाश्त नहीं किया जाएगा यहां पर वही अधिकारी या कर्मचारी रहेंगे जो जीरो टॉलरेंस पॉलिसी के तहत काम करेंगे.

इस संबंध पर पूछे जाने पर राजस्व कर्मचारी जितेंद्र कुमार ने बताया कि हम पर लगाया गया आरोप बिल्कुल निराधार है, उनका कहना है कि जिस समय का मामला बताया जा रहा है हम उस समय हल्का एक के कर्मचारी और प्रभारी सीआई थे, उन्होंने म्यूटेशन अस्वीकृत करने की कोई अनुशंसा नहीं की थी।

About Post Author

Admin Garhwa Drishti

Happy
Happy
0 %
Sad
Sad
0 %
Excited
Excited
0 %
Sleepy
Sleepy
0 %
Angry
Angry
0 %
Surprise
Surprise
0 %

Average Rating

5 Star
0%
4 Star
0%
3 Star
0%
2 Star
0%
1 Star
0%

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *