0 0
Read Time:5 Minute, 39 Second





गढ़वा जिले के कांडी प्रखंड क्षेत्र अंतर्गत लमारी कला पंचायत के पंचायत सचिवालय सभागार में शनिवार को प्रधानमंत्री आवास योजना व अबुआ आवास योजना के लाभुकों के साथ जनसंवाद का कार्यक्रम किया गया, जहां कार्यक्रम के मुख्य अतिथि जिला उपायुक्त दिनेश कुमार यादव थे। उन्होंने सभागार में उपस्थित सभी जनता व आवास के लाभुकों से उनकी शिकायतों को सुनी। कार्यक्रम का शुभारंभ करते हुए उन्होंने कहा कि कांडी प्रखंड में पहुंचकर उन्हें बड़ी खुशी हुई। वहीं उपस्थित ग्रामीणों द्वारा नए आवास की स्वीकृति के लिए कई लोगों ने आवाज उठाई। इस पर उपायुक्त ने उन्हें आश्वासन देते हुए कहा कि एक साथ सभी को आवास मिलना मुनासिब नहीं है। सभी को आवास की सूची के क्रमानुसार ही आवास मिलेगा, किंतु प्रतीक्षा करने की आवश्यकता है। कार्यक्रम में उपस्थित अबुआ आवास की लाभुक महिला सविता देवी से उपायुक्त ने आवास बनाने में कितनी परेशानियां हुई पूछा तथा उन्हें मइयाँ सम्मान योजना का लाभ मिल रहा है या नहीं इस संबंध में भी पूरी जानकारी प्राप्त की। कार्यक्रम में प्रखंड क्षेत्र में यूरिया खाद की समस्या को भी उपायुक्त के समक्ष रखा गया। यूरिया खाद के कालाबाजारी की भी समस्या रखी गई, जिसमें खाद विक्रेताओं के द्वारा ऊंचे दामों पर यूरिया खाद की बिक्री की चर्चा की गई।
इस संबंध में उपायुक्त ने उपस्थित सभी लोगों को बताया कि यूरिया खाद बिक्री के लिए 266 रुपए निर्धारित किया गया है। इससे अधिक कोई किसान यूरिया खाद के लिए पैसे का भुगतान न करे। वहीं कार्यक्रम में उपस्थित विधायक प्रतिनिधि अतिस कुमार सिंह ने शिकायत किया की पैक्स के संचालक अपनी जिम्मेदारी का सही ढंग से निर्वहन नहीं कर रहे हैं। उसके साथ-साथ राशन कार्डधारीयों ने राशन कार्ड में परिवार के अन्य सदस्यों का नाम नहीं जुड़ने की शिकायत की। कार्यक्रम में उपस्थित लमारी कला पंचायत की सुनीता देवी ने कहा कि छः साल पूर्व अपने बच्चों के राशन कार्ड में नाम जुड़वाने के लिए आवेदन किया था। अभी तक राशन कार्ड में नाम नहीं जुड़ सका। इस पर उपायुक्त ने कहा कि इस समस्या का निवारण शीघ्र किया जाएगा। उन्होंने कहा कि इस सत्र में जिला स्तर से 25 हजार राशन कार्ड धारकों का नाम रद्द किया गया है। आगे उन्होंने कहा कि 11 लाख से अधिक ऐसे राशन कार्ड धारी हैं, जो अयोग्य हैं। इसके बावजूद भी राशन कार्ड का लाभ ले रहे हैं। जिन्हें चिन्हित कर उनके नाम को भी क्रमवार रद्द किया जाएगा। वहीं उपायुक्त ने सभी प्रज्ञा केंद्र संचालकों को समय से प्रज्ञा केंद्र खोलने व बंद करने का निर्देश दिया। उन्होंने कहा कि सभी प्रज्ञा केंद्र संचालक निर्धारित दर पर ही शुल्क लें, उससे अधिक नहीं।साथ ही उपायुक्त ने कहा कि बेरोजगारों के लिए आने वाले दिनों में धरातल पर कई योजनाएं चलाई जाएंगी, जिससे बेरोजगारी कुछ दूर हो सके। वहीं कार्यक्रम में लमारी कला पंचायत को आदर्श पंचायत घोषित किया गया। उसके पश्चात उपायुक्त ने प्रखंड कार्यालय कांडी का भी निरीक्षण किया, जहां प्रखण्ड विकास पदाधिकारी राकेश सहाय को कई महत्वपूर्ण दिशा निर्देश दिया गया। कार्यक्रम में प्रखण्ड कृषि पदाधिकारी शाहिद अंसारी, प्रखंड समन्वयक उमंग पांडेय, लमारी कला पंचायत मुखिया शशि कुमारी, कांडी मुखिया विजय राम, गाड़ा खुर्द पंचायत प्रतिनिधि नीरज कुमार सिंह, शिवपुर पंचायत मुखिया प्रतिनिधि अरुण कुमार, पतरिया पंचायत मुखिया प्रतिनिधि मनोज कुमार, चटनिया पंचायत मुखिया प्रतिनिधि लालू यादव,बलियारी पंचायत प्रतिनिधि ललन मेहता,सहित सभी राजस्व कर्मचारी व प्रखंड के कई कर्मी उपस्थित थे।

*सब न्यूज कॉर्डिनेटर हेड दयानंद यादव की रिपोर्ट*

About Post Author

Admin Garhwa Drishti

Happy
Happy
0 %
Sad
Sad
0 %
Excited
Excited
0 %
Sleepy
Sleepy
0 %
Angry
Angry
0 %
Surprise
Surprise
0 %

Average Rating

5 Star
0%
4 Star
0%
3 Star
0%
2 Star
0%
1 Star
0%

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *