0 0
Read Time:3 Minute, 55 Second




*सब न्यूज कॉर्डिनेटर हेड दयानंद यादव की रिपोर्ट*


  23 अगस्त,दिन शनिवार को गढवा जिला अंतर्गत रंका अनुमंडल मुख्यालय में ब्रह्म विद्या विहंगम योग संस्थान का विशेष बैठक किया गया। बैठक का शुभारंभ संस्थागत झारखंड प्रदेश के अन्न मंत्री उपेंद्रनाथ मिश्रा एवं जिला संयोजक सुरेन्द्र विश्वकर्मा ने सामुहिक रुप से अखंड दीप प्रज्ज्वलन एवं सद्गुरु प्रभु के चित्र पर माल्यार्पण कर किया।
आगामी 06 सितंबर, दिन शनिवार को गढवा जिला अंतर्गत भवनाथपुर सिंदुरिया आश्रम एवं बोकारो स्टील माइंस महाविद्यालय टाउनशिप के पवित्र प्रांगण में संत प्रवर श्री विज्ञान देव जी महाराज का पावन पदार्पण होने जा रहा है। पदार्पण कार्यक्रम कश्मीर से कन्याकुमारी तक सड़क मार्ग से संत प्रवर श्री का आगमन हो रहा है। इसी कड़ी में गढ़वा जिला के भवनाथपुर टाउनशिप में 06 सितंबर, को संध्या 6 बजे पदार्पण एवं मंच से दिव्य वाणी होगी। यह कार्यक्रम आत्म जागरण से राष्ट्र जागरण, स्वर्वेद संदेश यात्रा एवं आगामी 25-26 नवंबर,2025 को भारत की अध्यात्मिक राजधानी वाराणसी स्थित स्वर्वेद महामंदिर धाम के पवित्र प्रांगण में ऐतिहासिक 25000 कुंडीय विश्व शांति वैदिक महायज्ञ का संदेश देने के लिए संचालित हो रहा है।संत प्रवर श्री विज्ञान देव जी महाराज ने कहा कि अध्यात्मिक महापुरुषों के बदौलत, सदगुरु देव के ज्ञान और विज्ञान के बदौलत भारत विश्व का गुरु था, विश्व का गुरु है और भारत ही विश्व का गुरु रहेगा। श्री मिश्रा ने गढवा जिला के सभी जिज्ञासुओं को आमंत्रित करते हुए संदेश दिया। जगह जगह पर बैठक संपन्न हो रहा है । झारखंड के विभिन्न जिलों का दौरा करते हुए संत प्रवर श्री का गढवा जिला में आगमन जिला वासियों के लिए अति शुभ संयोग है। 2023 में देश के यशस्वी प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी एवं उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री आदित्य नाथ योगी के कर कमलों द्वारा महामंदिर के प्रथम तल का उद्घाटन किया गया है और शेष तलें निर्माणधीन है। मौके पर सरयु प्रसाद अग्रवाल, अनिल साह, चंदेश्वर प्रसाद, परशुराम विश्वकर्मा, रामलाल ठाकुर,राम प्रताप अग्रवाल, नारायण साह, परमानंद यादव, प्रतिमा देवी, शीला देवी, आशा देवी,उषा देवी, द्वारिका प्रसाद, दिनेश प्रसाद, सत्येन्द्र यादव, प्रदीप कुमार, अरुण यादव,राजु ठाकुर,ओम प्रकाश ठाकुर, सुरेन्द्र ठाकुर, ओमप्रकाश यादव, श्रीराम ओझा, आशीष यादव, विकास ठाकुर सहित अन्य लोग उपस्थित थे।

About Post Author

Admin Garhwa Drishti

Happy
Happy
0 %
Sad
Sad
0 %
Excited
Excited
0 %
Sleepy
Sleepy
0 %
Angry
Angry
0 %
Surprise
Surprise
0 %

Average Rating

5 Star
0%
4 Star
0%
3 Star
0%
2 Star
0%
1 Star
0%

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *