।। श्री बंशीधर नगर(सगमा):- अनुमंडल पदाधिकारी की बड़ी कार्रवाई,सगमा में यूरिया खाद की कालाबाजारी का किया भंडाफोड़,दुकान सील ।।
✍🏻अरमान खान
जिला गढ़वा के श्री बंशीधर नगर अनुमंडल अंतर्गत सगमा प्रखंड के बीरबल गांव में शुक्रवार को प्रशासन ने गुप्त सूचना के आधार पर बड़ी कार्रवाई करते हुए यूरिया खाद की कालाबाजारी का भंडाफोड़ किया। अनुमंडल पदाधिकारी प्रभाकर मीर्धा एवं प्रखंड विकास पदाधिकारी सह अंचल प्रभारी विमल कुमार सिंह के नेतृत्व में यह छापेमारी की गई।
कार्रवाई के दौरान पंकज कुमार गुप्ता की दुकान से यूरिया खाद की 100 बोरी बरामद की गई, जिसे अवैध रूप से जमा कर ऊँचे दामों पर किसानों को बेचा जा रहा था।
अनुमंडल पदाधिकारी के निर्देश पर खाद को जब्त करते हुए मौके पर ही दुकान को सील कर दिया गया। इस दौरान बिटिएम अंबुज जायसवाल, धुरकी थाना प्रभारी जनार्दन राउत, जिप सदस्य प्रतिनिधि ताराचंद यादव समेत कई अन्य लोग भी मौजूद थे।
प्रारंभिक जांच में यह स्पष्ट हुआ कि पंकज कुमार गुप्ता, जो वींढमगंज थाना क्षेत्र के फुलवर गांव निवासी हैं, बीरबल गांव में अपने बहनोई अजय साह के यहां रहकर इस अवैध कारोबार को अंजाम दे रहे थे। वे सरकारी यूरिया खाद को इकट्ठा कर क्षेत्र के किसानों को अधिक कीमत पर बेचते थे, जिससे इलाके में कृत्रिम खाद संकट की स्थिति उत्पन्न हो रही थी। प्रशासन को जैसे ही इस अवैध गतिविधि की गुप्त सूचना मिली, टीम ने बिना देर किए त्वरित कार्रवाई करते हुए छापेमारी की। खाद की जब्ती और दुकान सील करने के बाद आगे की कानूनी प्रक्रिया शुरू कर दी गई है। प्रशासन ने सख्त रुख अपनाते हुए कहा है कि किसानों के हितों से खिलवाड़ करने वालों को किसी भी हाल में बख्शा नहीं जाएगा, और दोषियों पर कड़ी कानूनी कार्रवाई की जाएगी
About Post Author
Admin Garhwa Drishti
More Stories
173 छात्र-छात्राओं को मिली साइकिल, चेहरे खिले
अनुमंडल ब्यूरो राहुल वर्मा कि रिपोर्ट रमना । प्रखंड कार्यालय परिसर में शुक्रवार को मुख्यमंत्री साइकिल वितरण योजना के तहत...
नशा मुक्ति अभियान को लेकर जागरूकता कार्यक्रम का आयोजन
अनुमंडल ब्यूरो राहुल वर्मा कि रिपोर्ट रमना -राज्य सरकार के निर्देश पर चलाए जा रहे नशा मुक्ति जागरूकता अभियान के...
मुहर्रम पर्व को लेकर खरौंधी थाना में शांति समिति की बैठक संपन्न
खरौंधी प्रखंड से चंदेश कुमार पटेल की रिपोर्ट खरौंधी (गढ़वा): आगामी मुहर्रम पर्व को शांतिपूर्ण एवं सौहार्दपूर्ण वातावरण में संपन्न...
विद्यालय में जागरूकता अभियान चलाकर बच्चों को किया गया जागरूक
ग्रामीण जिला ब्यूरो सुनील कुमार कि रिपोर्ट गढ़वा। जिले के विशुनपुरा थाना क्षेत्र अंतर्गत राजकीय मध्य विद्यालय, संध्या में गुरुवार...
गढ़वा अनुमंडल कार्यालय में मुहर्रम 2026 को लेकर शांति समिति की बैठक आयोजित
गढ़वा जिला के अनुमंडल कार्यालय में एसडीएम के साथ कॉफी" कार्यक्रम के तहत मुहर्रम 2026 को शांतिपूर्ण एवं सौहार्दपूर्ण वातावरण...
हैप्पी न्यूज़ 24 के निदेशक धीरज कुमार साव का मोबाइल हुआ गुम
गढ़वा जिला अंतर्गत तिलदाग गांव निवासी एवं हैप्पी न्यूज़ 24 के निदेशक धीरज कुमार साव राजा पहाड़ी मंदिर घूमने के...
Average Rating