गढ़वा में एनडीपीएस अधिनियम पर पुलिस अधिकारियों का एक दिवसीय प्रशिक्षण
आज गढ़वा समाहरणालय स्थित पुलिस अधीक्षक सभागार कक्ष में पुलिस उप-महानिरीक्षक, पलामू क्षेत्र नौशाद आलम की अध्यक्षता में स्वापक औषधि एवं मन:प्रभावी पदार्थ अधिनियम (एनडीपीएस अधिनियम) से संबंधित एक दिवसीय प्रशिक्षण कार्यक्रम का आयोजन किया गया। इस प्रशिक्षण का संचालन रांची से आई नारकोटिक्स नियंत्रण ब्यूरो (एनसीबी) टीम द्वारा किया गया।
प्रशिक्षण में जिले के सभी थाना से चयनित प्रत्येक पुलिस पदाधिकारी (पुअनि स्तर) को एनडीपीएस अधिनियम की धाराओं, नियमों और अनुसंधान की प्रक्रिया की विस्तृत जानकारी दी गई। विशेषज्ञ अधिकारियों द्वारा गिरफ्तारी व तलाशी की विधि, प्रकरण संपत्ति के संरक्षण, अभियुक्तों के अधिकार, तथा निष्पक्ष व पारदर्शी विवेचना पर विशेष रूप से प्रकाश डाला गया।
साथ ही, नशीले पदार्थों के अवैध व्यापार की रोकथाम हेतु आधुनिक तकनीकी उपायों और कानूनी प्रक्रियाओं की भी जानकारी दी गई। डीआईजी नौशाद आलम ने बताया कि एनडीपीएस अधिनियम के अंतर्गत किसी भी प्रकार की लापरवाही एक गंभीर अपराध की श्रेणी में आती है, अतः पुलिस को पूरी सतर्कता व विधिक प्रक्रिया के अनुसार कार्य करना चाहिए।
इस अवसर पर पुलिस अधीक्षक गढ़वा, अनुमंडल पुलिस पदाधिकारी (गढ़वा, रंका व श्री बंशीधर नगर), परीक्ष्यमान पुलिस उपाधीक्षक, तथा जिले के सभी पुलिस निरीक्षक उपस्थित रहे
पलामू जिला ब्यूरो चीफ सह प्रभारी लवकुश कुमार सिंह की रिपोर्ट
About Post Author
Admin Garhwa Drishti
More Stories
173 छात्र-छात्राओं को मिली साइकिल, चेहरे खिले
अनुमंडल ब्यूरो राहुल वर्मा कि रिपोर्ट रमना । प्रखंड कार्यालय परिसर में शुक्रवार को मुख्यमंत्री साइकिल वितरण योजना के तहत...
नशा मुक्ति अभियान को लेकर जागरूकता कार्यक्रम का आयोजन
अनुमंडल ब्यूरो राहुल वर्मा कि रिपोर्ट रमना -राज्य सरकार के निर्देश पर चलाए जा रहे नशा मुक्ति जागरूकता अभियान के...
मुहर्रम पर्व को लेकर खरौंधी थाना में शांति समिति की बैठक संपन्न
खरौंधी प्रखंड से चंदेश कुमार पटेल की रिपोर्ट खरौंधी (गढ़वा): आगामी मुहर्रम पर्व को शांतिपूर्ण एवं सौहार्दपूर्ण वातावरण में संपन्न...
विद्यालय में जागरूकता अभियान चलाकर बच्चों को किया गया जागरूक
ग्रामीण जिला ब्यूरो सुनील कुमार कि रिपोर्ट गढ़वा। जिले के विशुनपुरा थाना क्षेत्र अंतर्गत राजकीय मध्य विद्यालय, संध्या में गुरुवार...
गढ़वा अनुमंडल कार्यालय में मुहर्रम 2026 को लेकर शांति समिति की बैठक आयोजित
गढ़वा जिला के अनुमंडल कार्यालय में एसडीएम के साथ कॉफी" कार्यक्रम के तहत मुहर्रम 2026 को शांतिपूर्ण एवं सौहार्दपूर्ण वातावरण...
हैप्पी न्यूज़ 24 के निदेशक धीरज कुमार साव का मोबाइल हुआ गुम
गढ़वा जिला अंतर्गत तिलदाग गांव निवासी एवं हैप्पी न्यूज़ 24 के निदेशक धीरज कुमार साव राजा पहाड़ी मंदिर घूमने के...
Average Rating