पांडू पुलिस ने मोटरसाइकिल चोरी का किया खुलासा, तीन आरोपी गिरफ्तार
पलामू/पांडू – पांडू थाना पुलिस ने तेज़ कार्रवाई करते हुए मोटरसाइकिल चोरी की घटना का खुलासा कर दिया है। पुलिस ने इस मामले में तीन आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया है और चोरी की गई बाइक को बरामद भी कर लिया गया है।
गुप्त सूचना पर पुलिस को पता चला कि कुछ युवक मुरूमतू के पास मछली मारने आए हैं। पूछताछ के दौरान संदिग्धों अवधेश माली और अनीश रवि ने अपने साथी आनंद कुमार के साथ बाइक चोरी की घटना को स्वीकार किया।
आरोपियों ने बताया कि वे मछली मारने के बहाने मुरूमतू पहुंचे थे और वहां से मोटरसाइकिल को धकेलते हुए ग्राम हिसड़ा ले गए। बाद में वाहन को डायरेक्ट स्टार्ट कर मुशिखाप गांव पहुंचाया और आनंद कुमार के पुराने खपरैल घर में छिपा दिया।
पांडू प्रखंड से झारखंड दृष्टि संवाददाता नईम अंसारी की रिपोर्ट
पुलिस ने आरोपियों की निशानदेही पर बाइक को बरामद कर लिया और तीनों को गिरफ्तार कर लिया। गिरफ्तार अभियुक्तों में आनंद कुमार (23 वर्ष), अवधेश माली (20 वर्ष) और अनीश रवि (18 वर्ष) शामिल हैं।
मामला पांडू थाना क्षेत्र के ग्राम मुरूमतू नौडीहवा टोला का है, जहां अरुण पाल (उम्र 18 वर्ष, पिता संजय पाल) की हीरो एच.एफ. डीलक्स मोटरसाइकिल (संख्या JH03AQ1645) उनके घर के पास से चोरी हो गई थी। इस संबंध में वाहन मालिक द्वारा थाना कांड संख्या 69/2025, दिनांक 27/08/2025 को धारा 303(2) बी.एन.एस 2023 के तहत मामला दर्ज कराया गया था।
जप्त सामान:
हीरो एच.एफ. डीलक्स मोटरसाइकिल
गाड़ी संख्या: JH03AQ1645
चेचिस नंबर: MBLHAW147R9D56218
इंजन नंबर: HA11ECR9D06672
छापामारी दल में शामिल थे:
पांडू थाना प्रभारी बिगेश कुमार राय
एस.आई प्रेम रंजन कुमार सिंह
एस.आई ब्रजकिशोर कुमार
पांडू थाना रिजर्व गार्ड, पलामू

About Post Author
Admin Garhwa Drishti
More Stories
173 छात्र-छात्राओं को मिली साइकिल, चेहरे खिले
अनुमंडल ब्यूरो राहुल वर्मा कि रिपोर्ट रमना । प्रखंड कार्यालय परिसर में शुक्रवार को मुख्यमंत्री साइकिल वितरण योजना के तहत...
नशा मुक्ति अभियान को लेकर जागरूकता कार्यक्रम का आयोजन
अनुमंडल ब्यूरो राहुल वर्मा कि रिपोर्ट रमना -राज्य सरकार के निर्देश पर चलाए जा रहे नशा मुक्ति जागरूकता अभियान के...
मुहर्रम पर्व को लेकर खरौंधी थाना में शांति समिति की बैठक संपन्न
खरौंधी प्रखंड से चंदेश कुमार पटेल की रिपोर्ट खरौंधी (गढ़वा): आगामी मुहर्रम पर्व को शांतिपूर्ण एवं सौहार्दपूर्ण वातावरण में संपन्न...
विद्यालय में जागरूकता अभियान चलाकर बच्चों को किया गया जागरूक
ग्रामीण जिला ब्यूरो सुनील कुमार कि रिपोर्ट गढ़वा। जिले के विशुनपुरा थाना क्षेत्र अंतर्गत राजकीय मध्य विद्यालय, संध्या में गुरुवार...
गढ़वा अनुमंडल कार्यालय में मुहर्रम 2026 को लेकर शांति समिति की बैठक आयोजित
गढ़वा जिला के अनुमंडल कार्यालय में एसडीएम के साथ कॉफी" कार्यक्रम के तहत मुहर्रम 2026 को शांतिपूर्ण एवं सौहार्दपूर्ण वातावरण...
हैप्पी न्यूज़ 24 के निदेशक धीरज कुमार साव का मोबाइल हुआ गुम
गढ़वा जिला अंतर्गत तिलदाग गांव निवासी एवं हैप्पी न्यूज़ 24 के निदेशक धीरज कुमार साव राजा पहाड़ी मंदिर घूमने के...
Average Rating