सगमा मनरेगा कर्मियों ने किया संघ का पुनर्गठन
सगमा प्रखंड से अखिलेश राम की रिपोर्ट……
सगमा(गढ़वा):सगमा प्रखंड सभागार में शनिवार को मनरेगा कर्मियों की एक अहम बैठक आयोजित की गई। इस बैठक की अध्यक्षता प्रखण्ड कार्यक्रम पदाधिकारी कुमार अभय ने की। बैठक में सर्वसम्मति से सगमा प्रखण्ड मनरेगा कर्मी संघ का पुनर्गठन किया गया और नई कमेटी का गठन किया गया।
बैठक को संबोधित करते हुए कुमार अभय ने कहा कि विभिन्न प्रखण्डों में कर्मियों के स्थानांतरण के बाद सगमा इकाई का पुनर्गठन आवश्यक हो गया था। इसके अभाव में कर्मी अपनी समस्याओं को जिला स्तर पर प्रभावी ढंग से नहीं रख पा रहे थे। उन्होंने कहा कि पुनर्गठन से संगठन की मजबूती और कर्मियों की एकता सुनिश्चित होगी।
नवगठित समिति में कुमार अभय को अध्यक्ष, प्रभाष कुमार पांडेय और अविनाश कुमार को उपाध्यक्ष, दामोदर कुमार को सचिव, आदित्य कुमार को कोषाध्यक्ष, अर्फिन जलाल अंसारी को महामंत्री तथा चंद्रशेखर चौबे को मीडिया प्रभारी मनोनीत किया गया।
इस अवसर पर सभी मनरेगा कर्मियों के साथ-साथ सहायक अभियंता विकास कुमार सिंह, कनीय अभियंता अविनाश कुमार, कंप्यूटर ऑपरेटर पंकज कुमार और ग्राम रोजगार सेवक कुलदीप बैठा भी उपस्थित रहे। बैठक में कर्मियों ने चट्टानी एकता के साथ कार्य करने का संकल्प लिया।
About Post Author
Admin Garhwa Drishti
More Stories
173 छात्र-छात्राओं को मिली साइकिल, चेहरे खिले
अनुमंडल ब्यूरो राहुल वर्मा कि रिपोर्ट रमना । प्रखंड कार्यालय परिसर में शुक्रवार को मुख्यमंत्री साइकिल वितरण योजना के तहत...
नशा मुक्ति अभियान को लेकर जागरूकता कार्यक्रम का आयोजन
अनुमंडल ब्यूरो राहुल वर्मा कि रिपोर्ट रमना -राज्य सरकार के निर्देश पर चलाए जा रहे नशा मुक्ति जागरूकता अभियान के...
मुहर्रम पर्व को लेकर खरौंधी थाना में शांति समिति की बैठक संपन्न
खरौंधी प्रखंड से चंदेश कुमार पटेल की रिपोर्ट खरौंधी (गढ़वा): आगामी मुहर्रम पर्व को शांतिपूर्ण एवं सौहार्दपूर्ण वातावरण में संपन्न...
विद्यालय में जागरूकता अभियान चलाकर बच्चों को किया गया जागरूक
ग्रामीण जिला ब्यूरो सुनील कुमार कि रिपोर्ट गढ़वा। जिले के विशुनपुरा थाना क्षेत्र अंतर्गत राजकीय मध्य विद्यालय, संध्या में गुरुवार...
गढ़वा अनुमंडल कार्यालय में मुहर्रम 2026 को लेकर शांति समिति की बैठक आयोजित
गढ़वा जिला के अनुमंडल कार्यालय में एसडीएम के साथ कॉफी" कार्यक्रम के तहत मुहर्रम 2026 को शांतिपूर्ण एवं सौहार्दपूर्ण वातावरण...
हैप्पी न्यूज़ 24 के निदेशक धीरज कुमार साव का मोबाइल हुआ गुम
गढ़वा जिला अंतर्गत तिलदाग गांव निवासी एवं हैप्पी न्यूज़ 24 के निदेशक धीरज कुमार साव राजा पहाड़ी मंदिर घूमने के...
Average Rating