रमना में यूरिया खाद को लेकर हंगामा, महिलाओं ने रातभर दुकान के बाहर डाला डेरा

✍🏻 अनुमंडल ब्यूरो, राहुल वर्मा
रमना प्रखंड मुख्यालय सहित आसपास के ग्रामीण इलाकों में यूरिया खाद की किल्लत ने किसानों की मुश्किलें बढ़ा दी हैं। पिछले एक सप्ताह से जारी संकट के बीच शुक्रवार को जैसे ही खबर मिली कि तीन दुकानदारों के पास करीब 550 बोरी खाद पहुंची है, किसानों की भीड़ सुबह से ही दुकानों पर उमड़ पड़ी।
खाद पाने की उम्मीद में कई किसान रातभर दुकान के बाहर डेरा जमाए रहे। महिला किसानों ने नाराजगी जताते हुए कहा कि वे बिना खाद लिए घर नहीं लौटेंगी। उनका आरोप था कि दिन में दुकानदार किसानों को लाइन में खड़ा कराते हैं और रात में चोरी-छिपे कालाबाजारी करते हैं।
स्थिति बिगड़ने पर शुक्रवार की मध्यरात्रि के बाद किसी तरह खाद वितरण शुरू हुआ, लेकिन थोड़ी देर बाद ही हंगामे के कारण बार-बार वितरण बाधित होता रहा। यही स्थिति शनिवार दोपहर तक बनी रही, जिससे किसानों की परेशानी और बढ़ गई।
About Post Author
Admin Garhwa Drishti
More Stories
दसवीं में सुमित्रा व वंदना बनीं प्रखंड टॉपर
अनुमंडल ब्यूरो राहुल वर्मा कि रिपोर्ट रमना । दसवीं में सुमित्रा व वंदना बनीं प्रखंड टॉपर, 90.6% अंक लाकर रचा...
सार्वभौम शाकद्विपीय ब्राह्मण महासभा ने भगवान परशुराम की मनाई जयंती
अनुमंडल ब्यूरो राहुल वर्मा की रिपोर्ट रमना। प्रखंड के रोहिला ग्राम स्थित श्री नंदू पाठक के आवास पर रविवार को...
रमना में शांतिपूर्ण माहौल में संपन्न हुई जेपीएससी प्रारंभिक परीक्षा
अनुमंडल ब्यूरो राहुल वर्मा की रिपोर्ट रमना । प्रखंड मुख्यालय स्थित पीएम श्री मध्य विद्यालय सिलीदाग-एक में रविवार को झारखंड...
मुखिया स्वीटी वर्मा के दादी का निधन,लोगों ने किया शोक व्यक्त
अनुमंडल ब्यूरो राहुल वर्मा कि रिपोर्ट रमना। मड़वानिया पंचायत निवासी शिक्षक मुकेश कुमार व मुखिया स्वीटी वर्मा की 85 वर्षीय...
पुलिस की पहल से सुलझा प्रेम -प्रसंग, मंदिर में कराई गई शादी
खरौंधी प्रखंड से चंदेश कुमार पटेल की रिपोर्ट खरौंधी (गढ़वा): अक्सर कहा जाता है की यदि पुलिस संवेदनशीलता और तत्परता...
रोमांचक फाइनल में वीर कुंवर बगौंधा बना चैंपियन, दर्शकों से खचाखच भरा रहा मैदान!
अनुमंडल ब्यूरो राहुल वर्मा की रिपोर्ट रमना । प्रखंड मुख्यालय स्थित हाई स्कूल मैदान में आयोजित रमना प्रीमियर लीग नाइट...
Average Rating