।। श्री बंशीधर नगर:- झामुमो नेता व युवा समाजसेवी दीपक प्रताप देव ने कार्यकर्ताओं से शोकाकुल परिवारों को दी आर्थिक सहायता ।।
✍🏻अरमान खान
श्री बंशीधर नगर :– झामुमो युवा नेता एवं भोजपुर गढ़ प्रमुख दीपक प्रताप देव के निर्देश पर झारखंड मुक्ति मोर्चा (झामुमो) के कार्यकर्ताओं ने विशुपुरा प्रखंड के पतिहारी गांव निवासी राजेंद्र उरांव के पुत्र के निधन पर परिजनों से मुलाकात कर शोक संवेदना व्यक्त करते हुए भोज कार्यक्रम हेतु पांच हजार रुपए की आर्थिक सहायता प्रदान की।
इसके अलावा नगर उंटारी प्रखंड भोजपुर गांव निवासी जमुना भुइयां एवं अजय गुप्ता की पत्नी के निधन पर झामुमो कार्यकर्ताओं द्वारा उनके परिजनों से मुलाकात कर दस- दस हजार रुपए का सहायता राशि दिया गया। इस सहयोग से शोक संतप्त परिवारों को कुछ राहत मिली है।
झामुमो कार्यकर्ता मेवा कुमार गुप्ता ने कहा कि पार्टी हमेशा आम जनता के दुख-दर्द में साथ खड़ी रह रहा है और आगे भी हर ज़रूरतमंद की मदद के लिए तत्पर रहेगा। समाज सेवा और मानवीय सहायता ही झामुमो की असली पहचान है। झामुमो कार्यकर्ताओं ने दिवंगत आत्माओं की शांति के लिए प्रार्थना की और शोक संतप्त परिजनों को ढांढस बंधाया।
इस अवसर पर झामुमो के सक्रिय कार्यकर्ता राजू गुप्ता, मेवा लाल गुप्ता, मनीष कुमार,हमीद अंसारी, अजय पासवान, विजय यादव, सहित अन्य कार्यकर्ता उपस्थित रहे।
About Post Author
Admin Garhwa Drishti
More Stories
173 छात्र-छात्राओं को मिली साइकिल, चेहरे खिले
अनुमंडल ब्यूरो राहुल वर्मा कि रिपोर्ट रमना । प्रखंड कार्यालय परिसर में शुक्रवार को मुख्यमंत्री साइकिल वितरण योजना के तहत...
नशा मुक्ति अभियान को लेकर जागरूकता कार्यक्रम का आयोजन
अनुमंडल ब्यूरो राहुल वर्मा कि रिपोर्ट रमना -राज्य सरकार के निर्देश पर चलाए जा रहे नशा मुक्ति जागरूकता अभियान के...
मुहर्रम पर्व को लेकर खरौंधी थाना में शांति समिति की बैठक संपन्न
खरौंधी प्रखंड से चंदेश कुमार पटेल की रिपोर्ट खरौंधी (गढ़वा): आगामी मुहर्रम पर्व को शांतिपूर्ण एवं सौहार्दपूर्ण वातावरण में संपन्न...
विद्यालय में जागरूकता अभियान चलाकर बच्चों को किया गया जागरूक
ग्रामीण जिला ब्यूरो सुनील कुमार कि रिपोर्ट गढ़वा। जिले के विशुनपुरा थाना क्षेत्र अंतर्गत राजकीय मध्य विद्यालय, संध्या में गुरुवार...
गढ़वा अनुमंडल कार्यालय में मुहर्रम 2026 को लेकर शांति समिति की बैठक आयोजित
गढ़वा जिला के अनुमंडल कार्यालय में एसडीएम के साथ कॉफी" कार्यक्रम के तहत मुहर्रम 2026 को शांतिपूर्ण एवं सौहार्दपूर्ण वातावरण...
हैप्पी न्यूज़ 24 के निदेशक धीरज कुमार साव का मोबाइल हुआ गुम
गढ़वा जिला अंतर्गत तिलदाग गांव निवासी एवं हैप्पी न्यूज़ 24 के निदेशक धीरज कुमार साव राजा पहाड़ी मंदिर घूमने के...
Average Rating