खाद माफियाओं ने कॉंग्रेस प्रखंड अध्यक्ष पर किया जानलेवा हमला



*झारखंड दृष्टि न्यूज़ पलामू जिला ब्यूरो चीफ सह प्रभारी लवकुश कुमार सिंह की रिपोर्ट***
पलामू: जिले में खाद माफियाओं का वर्चस्व बढ़ता ही जा रहा है. आए दिन यूरिया की कालाबाजारी के ख़बरें प्रकाशित हो रही है. जिसपर संज्ञान लेते हुए एसडीओ पलामू के निर्देशानुसार उंटारी रोड प्रखंड विकास पदाधिकारी ने रविवार को क्षेत्र की खाद दुकानों का निरीक्षण व जांच पड़ताल किया. खाद दुकान की जांच से खाद माफियाओं में हड़कंप मच गया. जांच से नाराज एक दुकान संचालक ने कॉंग्रेस के उंटारी रोड प्रखंड अध्यक्ष रिंकू सिंह पर जांच करवाने का आरोप लगाकर जानलेवा हमला किया, जिसमें रिंकू सिंह को गंभीर चोट आयी है. जिसकी लिखित शिकायत प्रखंड अध्यक्ष ने उंटारी रोड थाने में दिया है. यहां शोचनीय विषय यह है कि राज्य में गठबंधन की सरकार है जब सरकार के सहयोगी पार्टी के प्रखंड अध्यक्ष ही खाद माफियाओं से सुरक्षित नहीं हैं तो आम जनता को क्या कुछ नहीं झेलना पड़ता होगा इसका अंदाजा लगाना भी मुस्किल है. इस सम्बंध में थाना प्रभारी प्रदीप कुमार दुबे ने बताया कि भुक्तभोगी की तरह से आवेदन प्राप्त हुआ है पुलिस जांच पड़ताल कर रहीं है. वही इस सम्बंध में जानकारी हेतु खाद माफिया अभिषेक सिंह उर्फ गुड्डू सिंह से फोन पर संपर्क करने का प्रयास किया लेकिन फोन रिसीव नहीं हुआ. उंटारी रोड के थाना प्रभारी से बात हुई बोलें की एफआईआर दर्ज हो गया है कांड संख्या 32/
About Post Author
Admin Garhwa Drishti
More Stories
173 छात्र-छात्राओं को मिली साइकिल, चेहरे खिले
अनुमंडल ब्यूरो राहुल वर्मा कि रिपोर्ट रमना । प्रखंड कार्यालय परिसर में शुक्रवार को मुख्यमंत्री साइकिल वितरण योजना के तहत...
नशा मुक्ति अभियान को लेकर जागरूकता कार्यक्रम का आयोजन
अनुमंडल ब्यूरो राहुल वर्मा कि रिपोर्ट रमना -राज्य सरकार के निर्देश पर चलाए जा रहे नशा मुक्ति जागरूकता अभियान के...
मुहर्रम पर्व को लेकर खरौंधी थाना में शांति समिति की बैठक संपन्न
खरौंधी प्रखंड से चंदेश कुमार पटेल की रिपोर्ट खरौंधी (गढ़वा): आगामी मुहर्रम पर्व को शांतिपूर्ण एवं सौहार्दपूर्ण वातावरण में संपन्न...
विद्यालय में जागरूकता अभियान चलाकर बच्चों को किया गया जागरूक
ग्रामीण जिला ब्यूरो सुनील कुमार कि रिपोर्ट गढ़वा। जिले के विशुनपुरा थाना क्षेत्र अंतर्गत राजकीय मध्य विद्यालय, संध्या में गुरुवार...
गढ़वा अनुमंडल कार्यालय में मुहर्रम 2026 को लेकर शांति समिति की बैठक आयोजित
गढ़वा जिला के अनुमंडल कार्यालय में एसडीएम के साथ कॉफी" कार्यक्रम के तहत मुहर्रम 2026 को शांतिपूर्ण एवं सौहार्दपूर्ण वातावरण...
हैप्पी न्यूज़ 24 के निदेशक धीरज कुमार साव का मोबाइल हुआ गुम
गढ़वा जिला अंतर्गत तिलदाग गांव निवासी एवं हैप्पी न्यूज़ 24 के निदेशक धीरज कुमार साव राजा पहाड़ी मंदिर घूमने के...
Average Rating