करमा एवं ईद मिलादुन्नबी पर्व को लेकर डंडा थाना परिसर में शांति समिति की बैठक सम्पन्न।

डंडा से राजेश कुमार चौधरी की रिपोर्ट
डंडा थाना परिसर में करमा एवं ईद मिलाद उल नबी पर्व को लेकर रविवार को शांति समिति की बैठक की गई। अध्यक्षता थाना प्रभारी दिलीप कुमार ने की। बैठक के दौरान डंडा प्रखण्ड क्षेत्र में ईद ए मिलाद उल नबी एवं कर्मा त्योहार के संबंध में पदाधिकारियों ने जानकारी प्राप्त की। इस अवसर पर नये पदस्थापित थाना प्रभारी दिलीप कुमार के द्वारा उपस्थित शांति समिति में भाग लेने आए सभी समुदायो के लोगों से कर्मा एवं ईद ए मिलाद उल नबी का त्यौहार सौहार्दपूर्ण वातावरण में भाईचारे के साथ मनाने की अपील की गई। श्री कुमार ने कहा कि किसी भी तरह के अफवाहों से बचें और इसकी तत्काल सूचना पुलिस प्रशासन को दें। साथ ही स्थानीय जन प्रतिनिधियों एवं समाजसेवियों से त्योहार मनाने में कहां-कहां कठिनाई आ सकती है या आती है, इस बारे में भी जानकारी हासिल की गई। कहा कि किसी भी परिस्थिति में आप प्रशासन को खबर करें। तत्काल प्रशासन आपका सहयोग करेगा। आपलोगों से यही आशा व विश्वास करता हूं कि इसी तरह से त्योहारों का आयोजन होता रहे। उन्होंने कर्मा पर्व पर फोकस करते हुए सभी जनप्रतिनिधियों से अपील किया कि कर्म विसर्जन के दिन विशेष ध्यान देना है कि जो छोटे-छोटे बच्चे नदी तालाब एवं पोखर में विसर्जन करने के दौरान उन्हें ज्यादा पानी में उतरने नहीं दें। इस बैठक में सहित अन्य लोग उपस्थित थे। बैठक में प्रमुख प्रतिनिधि चंदन चौधरी,डंडा मुखिया प्रतिनिधि अनिल चौधरी, पूर्व मुखिया कामेश्वर चौधरी, डॉ रामा चौधरी,सदर सहित दोनों समुदाय के लोग मौजूद थे।
About Post Author
Admin Garhwa Drishti
More Stories
173 छात्र-छात्राओं को मिली साइकिल, चेहरे खिले
अनुमंडल ब्यूरो राहुल वर्मा कि रिपोर्ट रमना । प्रखंड कार्यालय परिसर में शुक्रवार को मुख्यमंत्री साइकिल वितरण योजना के तहत...
नशा मुक्ति अभियान को लेकर जागरूकता कार्यक्रम का आयोजन
अनुमंडल ब्यूरो राहुल वर्मा कि रिपोर्ट रमना -राज्य सरकार के निर्देश पर चलाए जा रहे नशा मुक्ति जागरूकता अभियान के...
मुहर्रम पर्व को लेकर खरौंधी थाना में शांति समिति की बैठक संपन्न
खरौंधी प्रखंड से चंदेश कुमार पटेल की रिपोर्ट खरौंधी (गढ़वा): आगामी मुहर्रम पर्व को शांतिपूर्ण एवं सौहार्दपूर्ण वातावरण में संपन्न...
विद्यालय में जागरूकता अभियान चलाकर बच्चों को किया गया जागरूक
ग्रामीण जिला ब्यूरो सुनील कुमार कि रिपोर्ट गढ़वा। जिले के विशुनपुरा थाना क्षेत्र अंतर्गत राजकीय मध्य विद्यालय, संध्या में गुरुवार...
गढ़वा अनुमंडल कार्यालय में मुहर्रम 2026 को लेकर शांति समिति की बैठक आयोजित
गढ़वा जिला के अनुमंडल कार्यालय में एसडीएम के साथ कॉफी" कार्यक्रम के तहत मुहर्रम 2026 को शांतिपूर्ण एवं सौहार्दपूर्ण वातावरण...
हैप्पी न्यूज़ 24 के निदेशक धीरज कुमार साव का मोबाइल हुआ गुम
गढ़वा जिला अंतर्गत तिलदाग गांव निवासी एवं हैप्पी न्यूज़ 24 के निदेशक धीरज कुमार साव राजा पहाड़ी मंदिर घूमने के...
Average Rating