नव युवक क्लब बैतरी के द्वारा नवरात्र के अवसर पर सप्तमी के दिन कलश यात्रा का हुआ आयोजन

खरौंधी प्रखंड से चंदेश कुमार पटेल की रिपोर्ट
खरौंधी(गढ़वा)। प्रखंड के बैतरी में नवरात्र व दुर्गा पूजा के अवसर पर नव युवक क्लब बैतरी के द्वारा प्रत्येक वर्ष की भांति इस वर्ष भी नवरात्र के सप्तमी दिन कलश यात्रा का आयोजन किया गया। जिसमें बैतरी गांव के विभिन्न टोला से सैकड़ों श्रद्धालुओं ने इस कलश यात्रा में भाग लिया। इस दौरान सभी श्रद्धालुओं ने बैतरी स्कूल( पूजा पंडाल) से कलश लेकर गाने बाजे के साथ चंदनी स्थित डोमनी नदी में जल लिया। जिसके बाद सभी भक्तों ने पुनः वापस पूजा पंडाल आए, जिसके बाद सभी श्रद्धालुओं ने पूजा अर्चना किया। बताते चले कि प्रत्येक वर्ष नव युवक क्लब के द्वारा दुर्गा पूजा व दशहरा काफी शांति पूर्ण तरीके से मनाया जाता है जो कि किसी भी तरह का कोई समस्या नहीं होती है इसमें गांव के लोगों का सहयोग से ही यह कार्यक्रम आयोजित किया जाता है। इस दौरान मौके पर उपस्थित मनीष प्रजापति, रुद्र प्रताप गुप्ता, अमित गुप्ता, अवधेश प्रजापति, सुदामा शाह, संतोष यादव, सहित अन्य लोग मौजूद थे।

About Post Author
Admin Garhwa Drishti
More Stories
दसवीं में सुमित्रा व वंदना बनीं प्रखंड टॉपर
अनुमंडल ब्यूरो राहुल वर्मा कि रिपोर्ट रमना । दसवीं में सुमित्रा व वंदना बनीं प्रखंड टॉपर, 90.6% अंक लाकर रचा...
सार्वभौम शाकद्विपीय ब्राह्मण महासभा ने भगवान परशुराम की मनाई जयंती
अनुमंडल ब्यूरो राहुल वर्मा की रिपोर्ट रमना। प्रखंड के रोहिला ग्राम स्थित श्री नंदू पाठक के आवास पर रविवार को...
रमना में शांतिपूर्ण माहौल में संपन्न हुई जेपीएससी प्रारंभिक परीक्षा
अनुमंडल ब्यूरो राहुल वर्मा की रिपोर्ट रमना । प्रखंड मुख्यालय स्थित पीएम श्री मध्य विद्यालय सिलीदाग-एक में रविवार को झारखंड...
मुखिया स्वीटी वर्मा के दादी का निधन,लोगों ने किया शोक व्यक्त
अनुमंडल ब्यूरो राहुल वर्मा कि रिपोर्ट रमना। मड़वानिया पंचायत निवासी शिक्षक मुकेश कुमार व मुखिया स्वीटी वर्मा की 85 वर्षीय...
पुलिस की पहल से सुलझा प्रेम -प्रसंग, मंदिर में कराई गई शादी
खरौंधी प्रखंड से चंदेश कुमार पटेल की रिपोर्ट खरौंधी (गढ़वा): अक्सर कहा जाता है की यदि पुलिस संवेदनशीलता और तत्परता...
रोमांचक फाइनल में वीर कुंवर बगौंधा बना चैंपियन, दर्शकों से खचाखच भरा रहा मैदान!
अनुमंडल ब्यूरो राहुल वर्मा की रिपोर्ट रमना । प्रखंड मुख्यालय स्थित हाई स्कूल मैदान में आयोजित रमना प्रीमियर लीग नाइट...
Average Rating