रमना में तीसरे दिन भी चला अतिक्रमण हटाओ अभियान, सड़क किनारे की बाधाएं हटाईं

अनुमंडल ब्यूरो राहुल वर्मा की रिपोर्ट
रमना। प्रखंड मुख्यालय से होकर गुजरने वाली एनएच-39 पर गुरुवार को तीसरे दिन भी अतिक्रमण हटाओ अभियान जारी रहा। अंचल अधिकारी विकास पांडेय और थाना प्रभारी आकाश कुमार के नेतृत्व में प्रशासनिक टीम ने सड़क के दोनों ओर फैले अतिक्रमण को हटाया। अभियान में अंचल निरीक्षक दिवाकर सिंह, राजस्व उप निरीक्षक रामरक्षा सिंह, अंचल अमीन सुकरन सिंह, कुंदन ठाकुर सहित पुलिस बल के जवान शामिल थे।
प्रशासन ने पहले से ही ध्वनि विस्तारक यंत्र के माध्यम से प्रचार-प्रसार कर लोगों को चेताया था कि सड़क पर अतिक्रमण हटाएं। इसके बावजूद कई जगहों पर लोगों ने हिदायत नहीं मानी। ऐसे में जेसीबी मशीन से सड़क किनारे बने अस्थायी निर्माण व फुटपाथ पर रखे सामानों को हटाया गया।
अधिकारी ने बताया कि सड़क पर ऑटो, दोपहिया, तीनपहिया और मालवाहक वाहनों की मनमानी पार्किंग से जाम की स्थिति बन जाती है। अब ऐसे वाहनों को जहां-तहां खड़ा कर बाधा उत्पन्न करने वालों के खिलाफ कड़ी कार्रवाई की जाएगी। प्रशासन ने साफ किया कि सड़क को बाधा मुक्त रखना सबकी जिम्मेदारी है और अभियान आगे भी जारी रहेगा।
About Post Author
Admin Garhwa Drishti
More Stories
दसवीं में सुमित्रा व वंदना बनीं प्रखंड टॉपर
अनुमंडल ब्यूरो राहुल वर्मा कि रिपोर्ट रमना । दसवीं में सुमित्रा व वंदना बनीं प्रखंड टॉपर, 90.6% अंक लाकर रचा...
सार्वभौम शाकद्विपीय ब्राह्मण महासभा ने भगवान परशुराम की मनाई जयंती
अनुमंडल ब्यूरो राहुल वर्मा की रिपोर्ट रमना। प्रखंड के रोहिला ग्राम स्थित श्री नंदू पाठक के आवास पर रविवार को...
रमना में शांतिपूर्ण माहौल में संपन्न हुई जेपीएससी प्रारंभिक परीक्षा
अनुमंडल ब्यूरो राहुल वर्मा की रिपोर्ट रमना । प्रखंड मुख्यालय स्थित पीएम श्री मध्य विद्यालय सिलीदाग-एक में रविवार को झारखंड...
मुखिया स्वीटी वर्मा के दादी का निधन,लोगों ने किया शोक व्यक्त
अनुमंडल ब्यूरो राहुल वर्मा कि रिपोर्ट रमना। मड़वानिया पंचायत निवासी शिक्षक मुकेश कुमार व मुखिया स्वीटी वर्मा की 85 वर्षीय...
रोमांचक फाइनल में वीर कुंवर बगौंधा बना चैंपियन, दर्शकों से खचाखच भरा रहा मैदान!
अनुमंडल ब्यूरो राहुल वर्मा की रिपोर्ट रमना । प्रखंड मुख्यालय स्थित हाई स्कूल मैदान में आयोजित रमना प्रीमियर लीग नाइट...
रमना में रोमांचक मुकाबला: मानदोहर ने रमना बी टीम को 27 रनों से हराया
अनुमंडल ब्यूरो राहुल वर्मा की रिपोर्ट रमना । प्रखंड मुख्यालय स्थित हाई स्कूल मैदान में आयोजित रमना प्रीमियम लोग नाइट...
Average Rating