गढ़वा में ट्रक और टेंपो में टक्कर, एक की मौत। Garhwa Kandi News

गढ़वा से बड़ी खबर ट्रक और टैंपू में हुई जोरदार टक्कर एक की मौत
कांडी प्रखंड से दयानंद यादव की रिपोर्ट
कांडी थाना क्षेत्र अंतर्गत चटनिया गांव के सूगोवा दामर टोला निवासी मनोज रजवार के 19 वर्षीय पुत्र अरविंद रजवार की मौत हाईवा और टेंपो के बीच टक्कर से हो गई। प्राप्त जानकारी के अनुसार लमारी कला गांव के मजदूर टेंपो से बाहर मजदूरी करने के लिए गढ़वा रेलवे स्टेशन जा रहे थे। बताया जाता है कि जाने के क्रम में ही बकोईया गांव में एक हाईवे ने उक्त टेंपो में जोरदार टक्कर मार दिया जिससे कि टेंपो अनियंत्रित होकर एक पेड़ से जा टकराया तथा हाईवा टक्कर मारते हुए मौके से फरार हो निकला। हाईवा के जोरदार टक्कर से अरविंद का सिर फट गया अत्यधिक रक्तस्राव हुआ जिससे मौके पर ही उसकी मौत हो गई । शेष 11 सवारी सुरक्षित है घटना गुरुवार की शाम लगभग 6:30 बजे की बताई जा रही है थाना प्रभारी फैज रबानी के आदेश पर शुक्रवार की सुबह शव को पोस्टमार्टम के लिए सदर अस्पताल गढ़वा भेजा गया।
About Post Author
Admin Garhwa Drishti
More Stories
मुखिया ने किया पीसीसी पथ का उद्घाटन
अनुमंडल ब्यूरो राहुल वर्मा कि रिपोर्ट रमना। रमना पंचायत के मूर्ति टोला में 15वें वित्त आयोग की राशि से लगभग...
किसानों के लिए विधायक नरेश प्रसाद सिंह की बड़ी पहल
मझिआव संवादाता -संजीव सिंह की रिपोर्ट गढ़वा | कांडी प्रखंड क्षेत्र के किसानों को सिंचाई की बेहतर सुविधा उपलब्ध...
अयांश इंटरनेशनल पब्लिक स्कूल, चाँदनी खरौंधी में उत्साहपूर्वक मनाया गया अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस
खरौंधी: आज अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस के अवसर पर अयांश इंटरनेशनल पब्लिक स्कूल, चाँदनी (खरौंधी) के प्रांगण में एक भव्य योग...
अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस की तैयारी को लेकर कस्तूरबा विद्यालय में योगाभ्यास
अनुमंडल ब्यूरो राहुल वर्मा कि रिपोर्ट आगामी अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस के मद्देनजर कस्तूरबा गांधी आवासीय विद्यालय, रमना में छात्राओं के...
173 छात्र-छात्राओं को मिली साइकिल, चेहरे खिले
अनुमंडल ब्यूरो राहुल वर्मा कि रिपोर्ट रमना । प्रखंड कार्यालय परिसर में शुक्रवार को मुख्यमंत्री साइकिल वितरण योजना के तहत...
नशा मुक्ति अभियान को लेकर जागरूकता कार्यक्रम का आयोजन
अनुमंडल ब्यूरो राहुल वर्मा कि रिपोर्ट रमना -राज्य सरकार के निर्देश पर चलाए जा रहे नशा मुक्ति जागरूकता अभियान के...
Average Rating