गढ़वा पुलिस को गुमराह करना पड़ा भारी। बड़ी खबर Garhwa Drishti Top News
Read Time:1 Minute, 52 Second

गढ़वा पुलिस ने पिकअप वैन चोरी मामले का खुलासा कर दिया. पुलिस ने इस मामले का खुलासा करते हुए आवेदनकर्ता को गिरफ्तार कर लिया. आरोपी बगही गांव का गोविंद कुमार भारती है. जानकारी के अनुसार गोविंद कुमार भारती ने अपने घर के सामने से पिकअप वैन चोरी होने की शिकायत गढ़वा थाने में दर्ज करायी थी. पुलिस ने जब इस मामले की तहकीकात की तो जांच मालिक पर ही आकर खत्म हो गयी. पुलिस ने इसे गिरफ्तार कर लिया।
मिली जानकारी के अनुसार गोविंद भारती ने गुरुवार को गढ़वा थाने में एक प्राथमिकी दर्ज करायी थी. इसमें घर के दरवाजे के सामने से पिकअप वैन रात में चोरी होने की शिकायत की थी. मामला दर्ज करने के बाद पुलिस ने अनुसंधान शुरू किया तो पता चला कि उक्त वाहन पीड़ित के यहां से चोरी नहीं हुई है. बल्कि लकड़ी तस्करी के दौरान छत्तीसगढ़ के रामानुजगंज में वन विभाग के द्वारा लकड़ी समेत जब्त किया गया है. लकड़ी तस्करी से अपने चालक और वाहन को बचाने के लिए गढ़वा पुलिस को गुमराह करने की नीयत से आरोपी द्वारा झूठी प्राथमिकी दर्ज कराई गई थी. पुलिस ने गोविंद को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया.
About Post Author
Admin Garhwa Drishti
More Stories
गढ़वा डिसी की बड़ी कार्रवाई,विद्यालय से चावल बेचने के मामले में प्रधानाध्यापक को निलंबित करने का निर्देश
खरौंधी (गढ़वा )। गढ़वा जिले के खरौंधी प्रखंड के पीएम.श्री. मध्य विद्यालय अरंगी से चावल की अवैध बिक्री संबंधी मामले...
बच्चों के मध्याह्न भोजन पर डाका, ग्रामीणों ने पकड़ा
खरौंधी (गढ़वा) । खरौंधी प्रखंड के पीएम श्री मध्य विद्यालय अरंगी से मध्याह्न भोजन का चावल कालाबाजारी करने का मामला...
खरौंधी प्रखंड झामुमो कार्यालय में धूमधाम से मनाई गई दिशोम गुरु शिबू सोरेन की 82वीं जयंती
चंदेश कुमार पटेल न्यूज कोर्डिनेटर हेड खरौंधी। खरौंधी प्रखंड स्थित झारखंड मुक्ति मोर्चा (झामुमो) कार्यालय में अलग झारखंड आंदोलन के...
गरीबों के साथ हर पल खड़ी है सरकार: विधायक अनंत प्रताप देव
अनुमंडल ब्यूरो राहुल वर्मा की रिपोर्ट रमना । क्षेत्रीय विधायक अनंत प्रताप देव ने कहा है कि हेमंत सोरेन के...
Average Rating