।। धुरकी (गढ़वा):- धुरकी पुलिस ने ढोल नगाड़े के साथ दुष्कर्म के फरार आरोपी घर चिपकाया इस्तेहार ।।
जिला ब्यूरो अरमान खान
गढ़वा जिले के धुरकी थाना क्षेत्र अंतर्गत कांड संख्या 108/25 के दुष्कर्म के फरार आरोपी बशीर अंसारी, पिता रमजान मियां, निवासी उत्तरी सोनडीहा, थाना धुरकी, के विरुद्ध माननीय न्यायालय के आदेश पर इस्तेहार की तामिला की गई है।थाना प्रभारी जनार्दन राउत ने जानकारी देते हुए बताया कि आरोपी पिछले कई दिनों से फरार चल रहा था। उसके विरुद्ध दर्ज मामले में न्यायालय द्वारा जारी आदेश के बाद पुलिस ने आरोपी के निवास स्थान, गांव और सोनडीहा चौक स्थित मदरसा के पास ढोल-नगाड़े बजाकर विधिवत इस्तेहार की तामिला की। इस दौरान स्थानीय ग्रामीणों की उपस्थिति में पुलिस ने घोषणा की कि आरोपी यदि शीघ्र न्यायालय में आत्मसमर्पण नहीं करता, तो उसकी संपत्ति कुर्की की कार्रवाई की जाएगी।थाना प्रभारी ने बताया कि आरोपी पर गंभीर धाराओं के तहत दुष्कर्म का आरोप है और वह गिरफ्तारी से बचने के लिए लगातार फरार चल रहा है। पुलिस टीम उसकी तलाश में कई संभावित ठिकानों पर छापेमारी कर चुकी है, लेकिन अब तक उसकी गिरफ्तारी नहीं हो सकी है। पुलिस प्रशासन ने साफ किया है कि फरार अभियुक्त के खिलाफ आगे की कार्रवाई कानूनी प्रावधानों के अनुसार की जाएगी। साथ ही आम जनता से अपील की गई है कि आरोपी के संबंध में किसी भी प्रकार की सूचना मिलने पर तुरंत पुलिस को सूचित करें। धुरकी थाना पुलिस का कहना है कि कानून से कोई भी अपराधी बच नहीं सकता, और जल्द ही आरोपी को गिरफ्तार कर न्यायालय के समक्ष प्रस्तुत किया जाएगा।
About Post Author
Admin Garhwa Drishti
More Stories
शादी के पांच दीन बाद एक नवविवाहिता के गर्भवती होने का हुआ खुलासा मचा हड़कंप।
*सब न्यूज कोर्डिनेटर हेड दयानंद यादव की रिपोर्ट*गढ़वा के श्री बंशीधर नगर थाना क्षेत्र के कधवन गांव के भुइयां टोला...
दसवीं में सुमित्रा व वंदना बनीं प्रखंड टॉपर
अनुमंडल ब्यूरो राहुल वर्मा कि रिपोर्ट रमना । दसवीं में सुमित्रा व वंदना बनीं प्रखंड टॉपर, 90.6% अंक लाकर रचा...
सार्वभौम शाकद्विपीय ब्राह्मण महासभा ने भगवान परशुराम की मनाई जयंती
अनुमंडल ब्यूरो राहुल वर्मा की रिपोर्ट रमना। प्रखंड के रोहिला ग्राम स्थित श्री नंदू पाठक के आवास पर रविवार को...
रमना में शांतिपूर्ण माहौल में संपन्न हुई जेपीएससी प्रारंभिक परीक्षा
अनुमंडल ब्यूरो राहुल वर्मा की रिपोर्ट रमना । प्रखंड मुख्यालय स्थित पीएम श्री मध्य विद्यालय सिलीदाग-एक में रविवार को झारखंड...
मुखिया स्वीटी वर्मा के दादी का निधन,लोगों ने किया शोक व्यक्त
अनुमंडल ब्यूरो राहुल वर्मा कि रिपोर्ट रमना। मड़वानिया पंचायत निवासी शिक्षक मुकेश कुमार व मुखिया स्वीटी वर्मा की 85 वर्षीय...
पुलिस की पहल से सुलझा प्रेम -प्रसंग, मंदिर में कराई गई शादी
खरौंधी प्रखंड से चंदेश कुमार पटेल की रिपोर्ट खरौंधी (गढ़वा): अक्सर कहा जाता है की यदि पुलिस संवेदनशीलता और तत्परता...
Average Rating