झामुमो के लोगों को भाजपा पर टिप्पणी छोड़कर खुद के गिरेबान में झांकना चाहीए:रितेश चौबे

भाजपा जिला मिडिया प्रभारी रितेश चौबे ने झामुमो पर कड़ा प्रहार करते हुए कहा कि झामुमो के लोगों को भाजपा पर टिप्पणी छोड़कर खुद के गिरेबान में झांकना चाहीए। गढ़वा में पुर्व मंत्री मिथलेश ठाकुर पेयजल मंत्री रहते हुए पेयजल समस्या दुर नहीं कर पाए। वहीं झामुमो के तथाकथित लोग विकास का झुठा ढिंढोरा पीट कर जनता को गुमराह करने में लगे हुए हैं उन्होंने कहा कि झामुमो के पुर्व मंत्री मिथलेश ठाकुर रांची में द फ्लोअप के कार्यक्रम में बोले की गढ़वा में खुब विकास हुआ लोगों को रोजगार मिला जो सीधे जनता को गुमराह किया जा रहा है पुर्व मंत्री के कार्यकाल में बाहर से मजदुर ठेकेदार आ कर काम करते थे। छोटा छोटा काम के लिए भी गढ़वा के लोगों को याचक बनकर खड़ा रहना पड़ता था गढ़वा के लोग को सब याद है। उन्होने कहा कि पुर्व मंत्री के कार्यकाल में गढ़वा की जनता को प्रताड़ित किया गया है यह बात जनता भुली नहीं है। बल्कि पुर्व मंत्री अपने कार्यकाल में गढ़वा पलामु के लोकल लोगों को कर्मचारी भी नहीं रखे थे। पुर्व मंत्री के कार्यकाल में घंटाघर सहित अन्य कुछ सरकारी बिल्डिंग बना है जिसमें जनता को क्या लाभ हुआ। पेयजल मंत्री रहते हुए गढ़वा विधानसभा क्षेत्र में भी लोगों को शुद्ध पेयजल तक नहीं मिल पाया। उन्होंने कहा कि झामुमो के लोगों को भाजपा के आंतरिक सांगठनिक मामले को छोड़कर अपने कृत्यों को देखना चाहीए। झामुमो सरकार में जनता बालु पानी के लिए तरस रही है किसी विभाग में फंड नहीं है ठेकेदार का बाकी बकाया पैसा हेमंत सरकार नहीं दे पा रही है। वृद्धा विधवा विकलांग पेंशन तक हेमंत सरकार देने में सक्षम नहीं है गढ़वा में जनता से लेकर अधिकारी पदाधिकारी तक सरकार को ही कोसने में लगे हुए हैं। झामुमो के लोग भाजपा छोड़ खुद के अंदर झांके।
About Post Author
chandeshraj1
More Stories
दसवीं में सुमित्रा व वंदना बनीं प्रखंड टॉपर
अनुमंडल ब्यूरो राहुल वर्मा कि रिपोर्ट रमना । दसवीं में सुमित्रा व वंदना बनीं प्रखंड टॉपर, 90.6% अंक लाकर रचा...
सार्वभौम शाकद्विपीय ब्राह्मण महासभा ने भगवान परशुराम की मनाई जयंती
अनुमंडल ब्यूरो राहुल वर्मा की रिपोर्ट रमना। प्रखंड के रोहिला ग्राम स्थित श्री नंदू पाठक के आवास पर रविवार को...
रमना में शांतिपूर्ण माहौल में संपन्न हुई जेपीएससी प्रारंभिक परीक्षा
अनुमंडल ब्यूरो राहुल वर्मा की रिपोर्ट रमना । प्रखंड मुख्यालय स्थित पीएम श्री मध्य विद्यालय सिलीदाग-एक में रविवार को झारखंड...
मुखिया स्वीटी वर्मा के दादी का निधन,लोगों ने किया शोक व्यक्त
अनुमंडल ब्यूरो राहुल वर्मा कि रिपोर्ट रमना। मड़वानिया पंचायत निवासी शिक्षक मुकेश कुमार व मुखिया स्वीटी वर्मा की 85 वर्षीय...
पुलिस की पहल से सुलझा प्रेम -प्रसंग, मंदिर में कराई गई शादी
खरौंधी प्रखंड से चंदेश कुमार पटेल की रिपोर्ट खरौंधी (गढ़वा): अक्सर कहा जाता है की यदि पुलिस संवेदनशीलता और तत्परता...
रोमांचक फाइनल में वीर कुंवर बगौंधा बना चैंपियन, दर्शकों से खचाखच भरा रहा मैदान!
अनुमंडल ब्यूरो राहुल वर्मा की रिपोर्ट रमना । प्रखंड मुख्यालय स्थित हाई स्कूल मैदान में आयोजित रमना प्रीमियर लीग नाइट...
Average Rating