0 0
अवैध माइका खदान में चाल धंसने से दो मजदूर की मौत, चार घायल। - Garhwa Drishti

Read Time:2 Minute, 1 Second

अवैध माइका खदान में चाल धंसने से दो मजदूर की मौत, चार घायल।

गिरिडीह जिले के अब्रख बाहुल थाना क्षेत्र के मुड़गडवा जंगल में संचालित अवैध माइका खदान में चाल धंसने से सोमवार को दो मजदूर की असमय मौत गई हो गई जबकि एक महिला समेत चार लोग गंभीर रूप से घायल हो गए।बताया गया कि गावां थाना क्षेत्र के मुड़गड़वा पहाड़ियों में दर्जनों से अधिक बड़े-बड़े अवैध माइंस संचालित हैं और इन खदानों में प्रतिदिन जेसीबी मशीन, ट्रेक्टर व काफी संख्या में महिला, बच्चे व बुजुर्ग कार्य करते हैं। इन अवैध संचालित माइका खदानों में जिलेटिन का प्रयोग लगातार किया जाता है। जिससे कई बार बड़ी अनहोनी हो जाती है। ऐसी ही अनहोनी सोमवार को भी हुई। जहां चाल धंसने से दो मजदूर की मौत हो गई व चार लोग गंभीर रूप घायल हो गए। वहीं मृतकों में शुक्रर हांसदा उम्र 35 वर्ष, सोउना हांसदा उम्र 30 वर्ष का नाम शामिल हैं। घटना की सूचना पर पहुंचे डीएसपी मुकेश कुमार महतो, इंस्पेक्टर परमेश्वर लियांगी व थाना प्रभारी पिंटू कुमार ने शव को कब्जे में लेकर मामले की जांच में जुट गई। डीएसपी मुकेश कुमार महतो ने कहा कि यह वन विभाग क्षेत्र में अवैध माइनिंग किया जा रहा था।वहीं घटना स्थल पर दो व्यक्ति की मौत हुई है. बहुत जल्द मामला दर्ज कर आगे कि कार्रवाई की जाएगी।

https://youtu.be/CGCsk2ePLz0

About Post Author

Admin Garhwa Drishti

Happy
Happy
0 %
Sad
Sad
0 %
Excited
Excited
0 %
Sleepy
Sleepy
0 %
Angry
Angry
0 %
Surprise
Surprise
0 %

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Designed with WordPress