रेंजर के द्वारा आरा मशीन किया गया जप्त
भवनाथपुर से संवाददाता जितेंद्र कुमार का रिपोर्ट
गढ़वा जिले के कांडी थाना क्षेत्र अंतर्गत सुंडीपुर गांव में बुधवार को वन विभाग की टीम ने छापेमारी अभियान चलाकर एक आरा मिल को जब्त कर ली। इस अभियान का नेतृत्व भवनाथपुर वन क्षेत्र के रेंजर प्रमोद कुमार कर रहे थे। छापेमारी अभियान में कांडी पुलिस भी शामिल थी। रेंजर ने बताया कि गुप्त सूचना मिली थी कि सुंडीपुर में एक आरा मिल अवैध रूप से चल रहा है।इस निशानदेही पर पुलिस के साथ संयुक्त छापेमारी दल का गठन कर छापेमारी किया गया।यह आरा मिल उक्त गांव निवासी पंकज सिंह का है। वन विभाग की टीम द्वारा वहां से एक बड़ा आयशर इंजन, सापट सहित कई बहुमूल्य लकड़ी को जब्त कर रेंज कार्यालय भवनाथपुर ले जाया गया है। इस अभियान में थाना प्रभारी फैज रब्बानी, एसआई स्वामी रंजन ओझा, एएसआई अशोक सिंह, वनरक्षी सतीश कुमार सहित कई वन कर्मी व पुलिस बल शामिल थी।
More Stories
दसवीं में सुमित्रा व वंदना बनीं प्रखंड टॉपर
अनुमंडल ब्यूरो राहुल वर्मा कि रिपोर्ट रमना । दसवीं में सुमित्रा व वंदना बनीं प्रखंड टॉपर, 90.6% अंक लाकर रचा...
सार्वभौम शाकद्विपीय ब्राह्मण महासभा ने भगवान परशुराम की मनाई जयंती
अनुमंडल ब्यूरो राहुल वर्मा की रिपोर्ट रमना। प्रखंड के रोहिला ग्राम स्थित श्री नंदू पाठक के आवास पर रविवार को...
रमना में शांतिपूर्ण माहौल में संपन्न हुई जेपीएससी प्रारंभिक परीक्षा
अनुमंडल ब्यूरो राहुल वर्मा की रिपोर्ट रमना । प्रखंड मुख्यालय स्थित पीएम श्री मध्य विद्यालय सिलीदाग-एक में रविवार को झारखंड...
मुखिया स्वीटी वर्मा के दादी का निधन,लोगों ने किया शोक व्यक्त
अनुमंडल ब्यूरो राहुल वर्मा कि रिपोर्ट रमना। मड़वानिया पंचायत निवासी शिक्षक मुकेश कुमार व मुखिया स्वीटी वर्मा की 85 वर्षीय...
पुलिस की पहल से सुलझा प्रेम -प्रसंग, मंदिर में कराई गई शादी
खरौंधी प्रखंड से चंदेश कुमार पटेल की रिपोर्ट खरौंधी (गढ़वा): अक्सर कहा जाता है की यदि पुलिस संवेदनशीलता और तत्परता...
रोमांचक फाइनल में वीर कुंवर बगौंधा बना चैंपियन, दर्शकों से खचाखच भरा रहा मैदान!
अनुमंडल ब्यूरो राहुल वर्मा की रिपोर्ट रमना । प्रखंड मुख्यालय स्थित हाई स्कूल मैदान में आयोजित रमना प्रीमियर लीग नाइट...
Average Rating