
जी हाँ, मँझिआव बाजार समिति और सब्जी बाजार में शौचालय का गंदा पानी सड़क पर बह रहा था। सोचिए, जहां लोग रोज़मर्रा की ज़रूरतों के लिए पहुंचते हैं, वहीं गंदगी और बदबू ने माहौल को दूषित कर दिया था। आम जनता परेशान, दुकानदार चिंतित—और स्थिति लगातार बिगड़ती जा रही थी।
लेकिन जैसे ही इसकी सूचना प्रशासन तक पहुँची, तुरंत एक्शन मोड ऑन हो गया।
नगर पंचायत के पदाधिकारियों ने मौके पर पहुंचकर स्थिति का जायजा लिया। निरीक्षण के दौरान स्पष्ट निर्देश दिए गए कि इस समस्या को बिना देर किए तुरंत ठीक किया जाए। अधिकारियों ने साफ कहा—जनता की परेशानी अब और बर्दाश्त नहीं होगी।
अब बात सिर्फ गंदे पानी तक सीमित नहीं रही…
मँझिआव की मेन रोड—जहाँ जाम अब रोज़ की कहानी बन चुकी है। लोगों का समय बर्बाद, एम्बुलेंस तक फँसने की नौबत!
इस गंभीर समस्या को लेकर भी मौके पर ही मंथन हुआ। कैसे ट्रैफिक को सुचारू बनाया जाए, कैसे बाजार क्षेत्र को जाम से राहत दिलाई जाए—इस पर ठोस योजना बनाने की बात कही गई।
प्रशासन ने भरोसा दिलाया है कि बहुत जल्द ना सिर्फ गंदगी की समस्या खत्म होगी, बल्कि जाम से भी लोगों को राहत मिलेगी।
अब देखना ये है कि ये वादे जमीन पर कब तक उतरते है।