
मझिआँव से संजीव सिंह की रिपोर्ट
मुखदेव हाई स्कूल चौक स्थित शिव मंदिर प्रांगण में 27 मार्च 2026, दिन शुक्रवार की शाम 8 बजे से एक भव्य चैता दुगोला कार्यक्रम का आयोजन किया जा रहा है। इस आयोजन को लेकर पूरे क्षेत्र में उत्साह का माहौल है।
इस कार्यक्रम की सबसे खास बात यह है कि मंच पर एक ओर होंगे पलामू के चर्चित व्यास महावीर यादव, तो दूसरी ओर गढ़वा के मुस्लिम व्यास अपनी कला का प्रदर्शन करेंगे। यानी यह सिर्फ एक सांस्कृतिक कार्यक्रम नहीं, बल्कि सामाजिक सौहार्द और एकता की मिसाल भी पेश करेगा।
कार्यक्रम का उद्घाटन नगर पंचायत मझिआँव की अध्यक्ष श्रीमती सुमित्रा देवी, विश्रामपुर विधानसभा के विधायक प्रत्याशी अभिमन्यु सिंह, और Md इसहाक अहमद के सामूहिक कर कमलों द्वारा किया जाएगा, जिससे आयोजन की गरिमा और भी बढ़ जाएगी।
इस पूरे कार्यक्रम को सफल बनाने में मुखदेव हाई स्कूल शिव शक्ति संघ के सदस्यों की अहम भूमिका रही है, जिनकी मेहनत से यह भव्य आयोजन संभव हो पाया है।
आयोजकों ने क्षेत्र के सभी लोगों से अपील की है कि अधिक से अधिक संख्या में पहुँचकर इस कार्यक्रम का हिस्सा बनें।