0 0
Read Time:2 Minute, 53 Second

ग्रामीण जिला ब्यूरो सुनील कुमार कि रिपोर्ट


विशुनपुरा में विश्व हिन्दू परिषद एवं बजरंग दल के तत्वावधान में गांधी चौक पर भव्य शस्त्र पूजन कार्यक्रम का आयोजन किया गया। कार्यक्रम में धार्मिक आस्था और पारंपरिक संस्कृति का सुंदर समन्वय देखने को मिला। इस अवसर पर पुरोहित पंडित सह प्रखंड धर्माचार्य श्री रविन्द्र कुमार मिश्र एवं  धर्माचार्य श्री राधेश्याम पाण्डेय द्वारा वैदिक मंत्रोच्चार के साथ शस्त्रों का विधिवत पूजन कराया गया।
पूजन के दौरान शस्त्रों को गंगा जल से शुद्ध किया गया तथा चंदन, रंगोली, तिलक और मौली बांधकर पुष्प अर्पित किए गए। इस धार्मिक अनुष्ठान के माध्यम से उपस्थित लोगों ने पवित्र शक्तियों के प्रति श्रद्धा, सम्मान और पूर्ण समर्पण भाव प्रकट किया। कार्यक्रम में पारंपरिक हथियारों की पूजा-अर्चना कर धर्म और संस्कृति की रक्षा का संकल्प भी लिया गया।
इस आयोजन में स्थानीय प्रशासन की भी उपस्थिति रही। थाना प्रभारी  राहुल सिंह कार्यक्रम स्थल पर पहुंचे और पूरे आयोजन का जायजा लिया। उनके साथ कई गणमान्य लोग भी उपस्थित रहे, जिनमें जिला धर्माचार्य श्याम बाबा, विश्व हिन्दू परिषद के प्रखंड अध्यक्ष सुरेंद्र कुमार यादव, सांसद प्रतिनिधि अवध बिहारी गुप्ता, अमहर पंचायत के मुखिया ललित नारायण सिंह, श्रीकृष्णा विश्वकर्मा, विभूति पाण्डेय, जितेंद्र दीक्षित, 20 सूत्री अध्यक्ष शैलेंद्र सिंह, भोला नाथ साहु और गौरीशंकर गुप्ता शामिल थे।
कार्यक्रम में बड़ी संख्या में स्थानीय लोगों की सहभागिता रही। पूरे माहौल में धार्मिक उत्साह और सामाजिक एकता का भाव स्पष्ट रूप से झलक रहा था। आयोजकों ने बताया कि ऐसे कार्यक्रम समाज में धार्मिक जागरूकता और सांस्कृतिक मूल्यों को सुदृढ़ करने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाते हैं।

About Post Author

chandeshraj1

Happy
Happy
0 %
Sad
Sad
0 %
Excited
Excited
0 %
Sleepy
Sleepy
0 %
Angry
Angry
0 %
Surprise
Surprise
0 %

Average Rating

5 Star
0%
4 Star
0%
3 Star
0%
2 Star
0%
1 Star
0%

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *