0 0
Read Time:2 Minute, 33 Second





*सब न्यूज कॉर्डिनेटर हेड दयानन्द यादव की रिपोर्ट*

झारखंड के गढ़वा जिले मे पुलिस प्रशासन ने शहर में चल रहे देह व्यापार के काले कारोबार के खिलाफ अब तक की सबसे बड़ी छापेमारी की है।
सोमवार को एसडीएम संजय कुमार के नेतृत्व में हुई कार्रवाई में तीन प्रतिष्ठित होटलों में जिस्मफरोशी का धंधा फला-फूला पाया गया।
पुख्ता सबूत मिलने के बाद प्रशासन ने तत्काल तीनों होटलों को सील कर दिया छापेमारी के दौरान होटल आरडीएस (पूनम कांस्य कार), तिवारी रेस्ट हाउस और होटल एसएलसी पर गिरी प्रशासन की गाज।
इन होटलों में लंबे समय से अनैतिक गतिविधियां चल रही थीं, जिसकी गुप्त सूचना पर कार्रवाई की गई 14 नाबालिग पकड़े गए छापेमारी के दौरान तीनों होटलों से लगभग 14 जोड़े नाबालिग लड़के-लड़कियों को संदिग्ध हालत में पकड़ा गया।
पुलिस ने तुरंत तीनों होटलों के मैनेजरों को गिरफ्तार कर लिया है प्रशासन अब इन होटलों के मालिकों के खिलाफ भी मामले दर्ज कर उनकी गिरफ्तारी की तैयारी कर रहा है।
पकड़े गए नाबालिगों के परिजनों से संपर्क साधा जा रहा है एसडीएम संजय कुमार का दूसरा बड़ा प्रहार।
यह कार्रवाई एसडीएम संजय कुमार की लगातार दूसरी बड़ी सफलता है करीब एक वर्ष पहले उन्होंने जयश्री होटल में छापेमारी कर इसी तरह के अवैध धंधे का भंडाफोड़ किया था।
जिसके बाद होटल मालिक जय सोनी को जेल जाना पड़ा था।इस छापेमारी के बाद गढ़वा शहर के अन्य होटल और लॉज संचालकों में हड़कंप मचा हुआ है।
प्रशासन ने साफ संदेश दिया है कि अनैतिक कार्यों को बढ़ावा देने वाले किसी भी संस्थान को बख्शा नहीं जाएगा पुलिस इस पूरे मामले में आगे की कानूनी कार्रवाई कर रही है।

About Post Author

chandeshraj1

Happy
Happy
0 %
Sad
Sad
0 %
Excited
Excited
0 %
Sleepy
Sleepy
0 %
Angry
Angry
0 %
Surprise
Surprise
0 %

Average Rating

5 Star
0%
4 Star
0%
3 Star
0%
2 Star
0%
1 Star
0%

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *