Read Time:1 Minute, 15 Second

अनुमंडल ब्यूरो राहुल वर्मा कि रिपोर्ट
रमना। रमना ग्राम पंचायत के गोसाई बाग में नव निर्मित चबूतरे का उद्घाटन पंचायत की मुखिया दुलारी देवी ने विधिवत किया। यह चबूतरा 15वें वित्त आयोग की राशि से लगभग एक लाख रुपये की लागत से निर्मित किया गया है।
उद्घाटन के अवसर पर मुखिया ने कहा कि पंचायत क्षेत्र में विकास कार्यों को प्राथमिकता दी जा रही है तथा जनहित से जुड़े कार्यों को चरणबद्ध तरीके से पूरा किया जा रहा है। उन्होंने बताया कि चबूतरे के निर्माण से गांव में धार्मिक एवं सामाजिक कार्यक्रमों के आयोजन के लिए एक उपयुक्त स्थान उपलब्ध हो सकेगा।
कार्यक्रम के दौरान वार्ड सदस्य पुष्पा देवी, सामाजिक कार्यकर्ता भोलाराम, रामकिशुन पासवान, श्यामलाल राम सहित कई ग्रामीण उपस्थित रहे।