0 0
Read Time:2 Minute, 29 Second

अनुमंडल ब्यूरो राहुल वर्मा की रिपोर्ट

रमना। प्रखंड के रोहिला ग्राम स्थित श्री नंदू पाठक के आवास पर रविवार को सार्वभौम शाकद्विपीय ब्राह्मण महासभा रमना इकाई के तत्वावधान में भगवान परशुराम जयंती श्रद्धा और उत्साह के साथ मनाई गई। कार्यक्रम की शुरुआत भगवान परशुराम के चित्र के समक्ष वैदिक मंत्रोच्चार, दीप प्रज्वलन एवं पूजन-अर्चन के साथ हुई। उपस्थित लोगों ने भगवान परशुराम के आदर्शों को स्मरण करते हुए समाज की उन्नति के लिए संकल्प लिया।
इस अवसर पर समाज के संरक्षक नंदू पाठक ने कहा की भगवान परशुराम के जीवन से हमें सत्य, साहस और धर्म की रक्षा का संदेश मिलता है। उन्होंने कहा की हमें उनके बताए मार्ग पर चलकर समाज में व्याप्त कुरीतियों और अधर्म का नाश करने का प्रयास करना चाहिए।
कार्यक्रम में अन्य वक्ताओं ने भी अपने विचार व्यक्त करते हुए कहा की भगवान परशुराम केवल एक योद्धा ही नहीं, बल्कि ज्ञान, त्याग और न्याय के प्रतीक हैं। उन्होंने युवाओं से आह्वान किया की वे अपने संस्कारों और परंपराओं को अपनाते हुए समाज के उत्थान में सक्रिय भूमिका निभाएं।
अंत में सभी उपस्थित लोगों ने सामूहिक रूप से समाज की एकता और विकास के लिए कार्य करने का संकल्प लिया। कार्यक्रम का समापन प्रसाद वितरण के साथ हुआ। मौके पर समाज के अध्यक्ष विकास पाठक ,सचिव जितेंद्र पाठक, उपाध्यक्ष अशोक पाठक ,संजय पाठक ,कोषाध्यक्ष संतोष पाठक ,ओम प्रकाश पाठक ,जय प्रकाश पाठक ,प्रिंस पाठक, रितेश पाठक
सुमंत पाठक ,अनुज पाठक, राहुल पांडेय,नीरज पाठक सहित अन्य लोग मौजूद थे।

About Post Author

chandeshraj1

Happy
Happy
0 %
Sad
Sad
0 %
Excited
Excited
0 %
Sleepy
Sleepy
0 %
Angry
Angry
0 %
Surprise
Surprise
0 %

Average Rating

5 Star
0%
4 Star
0%
3 Star
0%
2 Star
0%
1 Star
0%

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *